Amravati News: अमरावती शहर के प्रतिष्ठित सरोदे ऑप्टीकल्स ने आधुनिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए विश्व प्रसिद्ध लेंस निर्माता कंपनी जाइस के सहयोग से विदर्भ का पहला ‘जाइस विजन एक्सपर्ट’ स्टोर शुरू किया है। पिछले आठ दशकों से आंखों की देखभाल में भरोसेमंद पहचान बना चुके इस संस्थान ने अब ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई शुरुआत की है।
स्व. वामनराव सरोदे द्वारा एक छोटी सी चश्मे की दुकान से शुरू हुआ यह सफर आज एक बड़े प्रतिष्ठान में बदल चुका है। सरोदे परिवार की तीसरी पीढ़ी इस विरासत को आधुनिक तकनीक और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ा रही है। सुनील सरोदे, अभय सरोदे, सचिन सरोदे और यश सरोदे के नेतृत्व में संस्थान ने गुणवत्ता और विश्वास का मजबूत स्थान बनाया है।
स्टोर में अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों की सहायता से ग्राहकों को अधिक सटीक नंबर के चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू रेज और यूवी किरणों से बचाव के लिए विशेष सुरक्षात्मक लेंस भी उपलब्ध हैं।
सरोदे ऑप्टीकल्स में तकनीक के साथ-साथ फैशन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यहां सभी आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए आधुनिक लेंस के साथ स्टाइलिश और आकर्षक फ्रेम्स का बड़ा संग्रह मौजूद है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए सरोदे ऑप्टीकल्स की सेवाएं शहर के जवाहर रोड, राजकमल चौक और शेगांव नाका स्थित शाखाओं में उपलब्ध हैं।