अमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
Amravati Police News: अमरावती के समृद्धि महामार्ग पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक तेलुगू युवक को पकड़ा। उसके पास से नकदी, नंबर प्लेट, हथियार समेत 2.24 लाख का सामान जब्त हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Police Samruddhi Expressway: अमरावती जिले के धामनगांव रेलवे समृद्धि महामार्ग पर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे एक बाइक सवार तेलुगू युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके पास से 2 लाख 24 हजार 562 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 10।45 बजे आईसी-6 नवीन धामणगांव समृद्धि महामार्ग पर पुलिस टीम ड्यूटी पर तैनात थी।
इस दौरान टोल मैनेजर सुरेंद्र बनकर ने मोबाइल के माध्यम से सूचना दी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से नागपुर कॉरिडोर की ओर भागे हैं। पुलिस ने तत्काल पीछा कर नागपुर कॉरिडोर के चैनल नंबर 91 के पास वर्धा नदी पुल के समीप बाइक को रोका गया। पीछे बैठा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि चालक पकड़ा गया।
युवक ने अपना नाम इमानेल मेकला (27, पिटरागोंडा, नेल्लोर, आंध्रप्रदेश) बताया। बैग की तलाशी लेने पर नगद । लाख 54 हजार 562 रुपए, विभिन्न वाहनों की 8 नंबर प्लेट सहित कुल 16 प्लेट, 3 मोबाइल फोन, लोहे के 3 हथियार, 2 गुलेल, 3 आधार कार्ड, रेलवे टिकट मिला है। पुलिस ने सभी सामग्री व गाडी सहित कुल 2 लाख 24 हजार 562 रुपए का माल जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
पूछताछ में टालमटोल जवाब, दूसरे आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार आरोपी तेलुगू भाषी होने के कारण पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। साथ ही उसके साथ करार हुए दूसरे युवक के बारे में भी वह गोलमोल जवाब दे रहा है। ऐसे में अमरावती पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान बोरी का हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, नागपुर हाई कोर्ट पहुंचा 19 लाख का विवाद; याचिका खारिज
उक्त कार्रवाई प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक जमनादास सोनटक्के के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सुधीर गावंडे, नरेंद्र मेश्राम, मनोज ढेरे, शैलाश वानखडे तथा एमएसएफ जवान सुनील राठोड, स्नेहल तायडे और कुणाल सूर्यवंशी ने की। फिलहाल मंगरूल दस्तगीर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
