- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Riddhapur Railway Bridge Accident Iron Plate Fall Youth Death Dabheri
रिद्धपुर में निर्माणाधीन रेलवे पुल की लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत; सिलेंडर लेने जाते समय हुआ हादसा
रिध्दपुर में निर्माणाधीन पुल से गिरी प्लेट, युवक की मौत। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

Riddhapur Railway Bridge Accident: रिद्धपुर क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से लोहे की भारी प्लेट गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मृतक की पहचान ईश्वर भुरभुरे (45, निवासी दाभेरी) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक प्रभु वानखड़े (35) का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, रिद्धपुर रेलवे स्टेशन के पास पिछले तीन वर्षों से करोड़ों रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जो फिलहाल अंतिम चरण में है।
बुधवार को ब्रिज पर कांक्रीटीकरण के लिए सेंटरिंग का काम जारी था। इसी दौरान दाभेरी निवासी ईश्वर भुरभुरे अपने मित्र प्रभु वानखड़े के साथ मोटरसाइकिल से गैस सिलेंडर लेने चांदूर बाजार जा रहे थे। पुल के नीचे से गुजरते समय अचानक करीब एक क्विंटल वजनी लोहे की प्लेट गिरकर ईश्वर के सिर पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
तिवसा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मदद न मिलने से मौत
अमरावती में अवैध देह व्यापार का खुलासा, सातुर्णा एमआईडीसी में फ्लैट पर छापा, 2 युवतियां और ग्राहक पकड़ाए
अमरावती: चांगापुर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशेष ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ का कमाल: टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़ा; परामर्श बना आधार
उसे तत्काल चांदूर बाजार ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के परिवार में एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी पिछले दस वर्षों से मायके अमरावती में रह रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही दाभेरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा में गंभीर लापरवाही
रेलवे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने का मामला भी सामने आया है। नियमों के अनुसार निर्माण स्थल पर सेफ्टी नेट, चेतावनी बोर्ड और श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं, लेकिन यहां ऐसे कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Riddhapur railway bridge accident iron plate fall youth death dabheri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
Apr 01, 2026 | 08:11 PMमध्य रेल का “जीरो स्क्रैप मिशन”, बिक्री से हुई 459.52 करोड़ की आय
Apr 01, 2026 | 08:11 PM20 साल पुराना केके का हिट गाना निकला विदेशी धुन से इंस्पायर्ड! इमरान हाशमी को बना दिया था सुपरस्टार
Apr 01, 2026 | 08:06 PMहनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं उनके ये 5 प्रिय भोग, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Apr 01, 2026 | 08:03 PMIPL 2026 में पहली जीत हासिल करने उतरेगी KKR और SRH, दोनों टीमों को गेंदबाजी पर देना होगा ध्यान
Apr 01, 2026 | 08:03 PM‘यात्री ऐप’ से लोकल ट्रेनों की रीयल टाइम जानकारी, मध्य रेल के साथ साझेदारी का विस्तार
Apr 01, 2026 | 07:59 PMकेंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
Apr 01, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














