अमरावती: जलनिकासी व्यवस्था फेल, राठी नगर के रहवासियों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
Civic Issues Amravati: अमरावती के राठी नगर क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या सामने आती है। घरों और सड़कों के सामने पानी जमा होने से नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।
Rathi Nagar Residents (सोर्सः एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)
Rathi Nagar Waterlogging: अमरावती शहर के प्रमुख एवं विकसित माने जाने वाले राठी नगर क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या सामने आ रही है। परिसर के कई घर के सामने लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण वहां से गुजरने वाले लोग नाराजगी व्यक्त करते हैं।
इस समस्या को लेकर यहां के नागरिकों ने कई बार पूर्व पार्षदों तथा वर्तमान जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। हर बार जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मूलभूत सुविधाएं नहीं
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राठी नगर शहर के सबसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में गिना जाता है। मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र की विधायक इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देंगी और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराकर रहवासियों को राहत दिलाएंगी। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज
वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
ये भी पढ़े: संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
आवागमन में दिक्कत
स्थानीय निवासी विनायक ठाकरे ने कहा कि सर्विस गली स्थित घर के सामने बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समस्याओं की अनदेखी
स्थानीय नागरिक शाम केचे ने कहा कि राठी नगर शहर के सबसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में गिना जाता है। बड़े-बड़े वीआईपी क्षेत्र में रहते है। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
