बारिश अलर्ट, नागपुर के उमिया इंडस्ट्रियल एस्टेट में जलभराव का खतरा; व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Nagpur Waterlogging Issue: नागपुर के उमिया इंडस्ट्रियल एस्टेट में जलभराव और पानी निकासी की समस्या को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बारिश से पहले नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।
Rain Alert: Risk of Waterlogging at Nagpur's Umiya Industrial Estate; Traders Appeal to the Collector
उमिया इंडस्ट्रियल एस्टेट, नाला अतिक्रमण,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Industries Drainage Problem: नागपुर नाग विदर्भ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष फारूक अकबानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उमिया इंडस्ट्रीयल इस्टेट और उसके आसपास के सभी इलाकों में जल भराव व पानी निकासी की समस्याओं को दूर करने की मांग की। कलेक्टर कुमार आशीर्वाद को प्रतिवेदन दिया। उमिया इंडस्ट्रीयल इस्टेट के अंतर्गत आने वाले कापसी खुर्द गांव के पास नाले की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कापसी खुर्द और भंडारा रोड पर कई फैर्बट्यां हैं। इन फैर्बट्रयों की वजह से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। कापसी खुर्द गांव में आने वाले नाले पर जगह-जगह अतिक्रमण होने से वह बंद सा हो गया है और जिसमें से सही तरीके ये पानी की निकासी नहीं होती है।

उपाध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर ने कहा कि इसके कारण प्रतिवर्ष भारी बारिश के समय यहां के इलाकों में जल भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इसी तरह वर्ष 2024 में भारी बारिश दौरान यहां के कई फैक्टरियों एवं आजू-बाजू की बस्तियों में 3 फुट तक पानी जमा हो गया था।

उमेश पटेल ने कहा कि यहां पर आदर्श विद्या मंदिर एवं सोमलवार हाईस्कूल है जहां हजारों बच्चे रोजाना पढ़ने आते हैं। नवीननगर और आसपास की बस्तियों का गंदा पानी भी इसी नाले में आता है। अभी भी यहां पर कई फैट्रियों में सरकार की ओर से पेयजल, गटरलाइन जैसी मुलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है और जल्द ही बारिश का मौसम भी आने वाला है।

बारिश में जल जमाव बढ़ जाता है

सचिव हेमंत सारडा ने कहा कि सीमेंट रोड तो बनाया गया है किंतु सीवरलाइन नहीं बनायी गयी है। इससे भी बारिश में जल जमाव जल्दी-जल्दी होता है जिससे यहां के नागरिकों और स्कूल के बच्चों को बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी ने कहा कि पेयजल, गटरलाइन, सीवरलाइन जैसी मुलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायें, ताकि यहां के नागरिकों तथा व्यवसायियों को वर्ष 2024 की तरह बारिश में जल भराव की परिस्थिति का पुनः सामना न करना पड़े।

कुमार आशीर्वाद ने चैंबर के निवेदन को ध्यान से सुना एवं तुरंत प्रतिसाद देते हुए समस्या से संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। आगे उन्होंने इस समस्या हेतु नागपुर जिला परिषद के सीईओ से मुलाकात कर प्रतिवेदन देने को कहा, ताकि मनपा की ओर से इस पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अर्जुनदास आहुजा, संजय गुप्ता, राकेश आहुजा, विनोद पटेल, वेदप्रकाश सोनी, दीपेश पटेल, मयूर पटेल उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com