नागपुर में गड्ढा मुक्त अभियान तेज, बारिश से पहले एक्शन में मनपा; एक हफ्ते में 323 गड्ढों की मरम्मत

Nagpur Road Repair News: नागपुर में 20 से 26 मई के बीच हॉटमिक्स प्लांट विभाग ने 323 गड्ढों की मरम्मत की। 4,169.87 वर्गमीटर क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य किया गया।
Pothole-Free Campaign Intensifies in Nagpur; Municipal Corporation Swings into Action Ahead of Rains—323 Potholes Repaired in One Week.
नागपुर सड़क मरम्मत, गड्ढा मुक्त अभियान,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Road Pothole Free Drive: नागपुर शहर की सड़कों को सुरक्षित और गड्डा मुक्त बनाने के लिए हॉट मिक्स प्लांट विभाग द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया है। हाटमिक्स प्लांट विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों के अनुसार, 20 से 26 मई 2026 के बीच शहर के 10 विभिन्न जोनों में बड़े स्तर पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। इस एक सप्ताह की छोटी सी अवधि के दौरान, हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से कुल 323 गड्ढों की मरम्मत की गई और 4,169.87 वर्गमीटर क्षेत्र में डामरीकरण/सुधार का काम किया गया।

उल्लेखनीय है कि सिटी में गड्डों को लेकर हाई कोर्ट की ओर से स्वयं संज्ञान लेते हुए जनहित में इस मुद्दे को स्वीकार किया था जिसके बाद कई महत्वपूर्ण आदेश दिया गया जिसके बाद से बारिश के पूर्व सिटी के गड्डों को लेकर मनपा की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

मंगलवारी जोन में हुआ सबसे ज्यादा काम रिपोर्ट के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक सड़क मरम्मत कार्य मंगलवारी जोन में हुआ है जहां 876.70 वर्गमीटर क्षेत्र में 54 गड्डों को दुरुस्त किया गया। इसके बाद लकड़गंज जोन में 644.72 वर्गमीटर क्षेत्र में 29 गड्ढे और धरमपेठ जोन में 403.90 वर्गमीटर क्षेत्र में 50 गड्ढे भरे गए।

2 विशेष टीमों का संयुक्त प्रयास

इस पूरे अभियान को सुचारु और तेज गति से चलाने के लिए 2 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। टीम ने लक्ष्मीनगर, हनुमाननगर, धंतोली, नेहरूनगर और गांधीधाग में मोर्चा संभाला, जबकि टीम ने धरमपेठ, सतरंजीपुरा, लकड़गज और आसीनगर में काम किया, मंगलवारी औन में मरम्मत का क्षेत्र सबसे अधिक होने के कारण दोनों टीमों ने मिलकर कार्य की सफलतापूर्वक अंजाम दिया, यह त्वरित कार्रवाई शहर के नागरिकों को यातायात में बड़ी राहत प्रदान करेगी।

अन्य जोनों की स्थिति और मरम्मत का विवरण

  • नेहरूनगर 389 24 वर्गमीटर क्षेत्र में 48 गड्ढों की मरम्मत।
  • आसीनगर 458.61 वर्गमीटर क्षेत्र में 28 गड्डी की मरम्मत।
  • सतरंजीपूरा 440 30 वर्गमीटर क्षेत्र में 23 गड्डी की मरम्मत।
  • गांधीबाग : 373,40 वर्गमीटर क्षेत्र में 22 गड्ढे भरे गए।
  • हनुमाननगर 196.30 वर्गमीटर क्षेत्र में 27 गड्ढे भरे गए।
  • लक्ष्मीनगर और चंतीती यहां क्रमशः 195.09 वर्गमीटर (20 गड्ढे) और 191.61 वर्गमीटर (22 गड्ढे) की मरम्मत की गई।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com