Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजुरा लघु प्रकल्प विवाद गहराया, प्रभावित किसानों से सांसद ने की बैठक

  • Author By Manishkumar Mishra | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 01, 2026 | 05:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: चांदूर बाजार तहसील के अंतर्गत निर्माणाधीन राजुरा लघु परियोजना पिछले 13 वर्षों से विवादों के घेरे में है। वर्ष 2013 से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट पुनर्वास और मुआवजे की मांगों को लेकर अब भी अधर में लटका हुआ है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर सांसद बलवंत वानखेड़े ने परियोजना प्रभावित किसानों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राज्य सरकार द्वारा 2013 से अब तक पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। लघु प्रकल्प संघर्ष समिति के बैनर तले किसान पिछले कई वर्षों से आंदोलन और आमरण अनशन कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से परियोजना का काम पूरी तरह बंद पड़ा है।

हाल ही में 27 मार्च को सरपंच राहुल वाटाने के नेतृत्व में किसानों ने रिद्धपुर में गेट निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी थी, जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बैठक में उपस्थित जल संसाधन विभाग की कार्यकारी अभियंता अश्विनी राउत ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 173 किसानों को मुआवजे के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Ladki Bahin Yojana: eKYC की डेडलाइन अब 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दी बड़ी राहत

अहिल्यानगर के राहाता में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से किसान की मौत, 9 गायों की भी गई जान

पुनर्वासित गांवों में चमकेंगी सुविधाएं, अमरावती-वरुड़ के 15 गांवों को 76.86 लाख की मंजूरी

Congress Big Action in Jalna: 7 पार्षद सस्पेंड, हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा की मदद करने पर की सीधी कार्रवाई

विभागीय आयुक्त की ओर से पुनर्वास का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। विभाग लगातार शासन के साथ पत्र व्यवहार कर रहा है ताकि इस मसले को जल्द सुलझाया जा सके। अधिकारियों की समझाइश के बावजूद प्रकल्प ग्रस्त किसान अपनी मांग पर अडिग रहे।

उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक पुनर्वास का मुद्दा पूरी तरह हल नहीं होता, तब तक परियोजना का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सांसद वानखेड़े ने भी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

विवाद को सुलझाने के लिए 1 अप्रैल को चांदूर बाजार तहसील कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उपविभागीय अधिकारी बलवंत अरखराव और मोर्शी के तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी संघर्ष समिति के किसानों के साथ चर्चा की।

अश्विनी राउत, कार्यकारी अभियंता, जल संसाधन विभाग, अमरावती ने कहा कि पुनर्वास के लिए राज्य सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मुंबई में अधिवेशन के दौरान भी इस पर चर्चा हुई है। मेरी किसानों से विनती है कि वे निर्माण कार्य न रोकें, क्योंकि काम रोकना समाधान नहीं है।

Rajura small project controversy deepens mp holds meeting with affected farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.