- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Provide Electricity To Farmers For 8 Hours A Day Mla Yashomati Thakur
किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली दें, विधायक यशोमति ठाकुर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
अमरावती ग्रामीण विभाग अंतर्गत आनेवाले अमरावती ग्रामीण उपविभाग व भातकुली उपविभाग के सभी तकनीकी अधिकारी व कर्मियों की जायजा बैठक बचत भवन में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की शिकायतों को महावितरण के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर समीक्षा की गई। इन किसानों को दिन में कम से कम 8 घंटे बिजली देने के निर्देश विधायक एड. यशोमति ठाकुर ने महावितरण के अधिकारियों को दिए।
- Written By: शुभम सोनडवले

बैठक में विधायक यशोमति ठाकुर
अमरावती. अमरावती ग्रामीण विभाग अंतर्गत आनेवाले अमरावती ग्रामीण उपविभाग व भातकुली उपविभाग के सभी तकनीकी अधिकारी व कर्मियों की जायजा बैठक बचत भवन में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की शिकायतों को महावितरण के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर समीक्षा की गई। इन किसानों को दिन में कम से कम 8 घंटे बिजली देने के निर्देश विधायक एड. यशोमति ठाकुर ने महावितरण के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि इस समय पूर्णानगर, वातोंडा, हिम्मतपुर, वाठोड़ा शुक्लेश्वर के मुख्य गांवों में जिन किसानों के पास कृषि पंप हैं, उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में छोटे-छोटे काम होने से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। दिवाली से पहले पीड़ितों और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पत्रकारों से मत छीनो सच लिखने का अधिकार, नितिन गडकरी की गंभीर नसीहत
सम्बंधित ख़बरें
विकास के नाम पर केवल आश्वासनों की बारिश, जमीनी काम शून्य; सामाजिक कार्यकर्ता अजय बद्रीया ने प्रशासन को घेरा
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
MSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
अमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
किसानों ने महावितरण के खराब प्रबंधन पर जताया रोष
इस समय ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों ने अपना रोष व्यक्त किया। अपने-अपने गांवों में महावितरण के खराब प्रबंधन और तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं को रखा। अनिरुद्ध आलेगांवकर ने उपस्थित किसानों को आश्वासन दिया कि तहसील की समस्याओं को स्थानीय अधिकारियों की बात सुनकर जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मैं सत्ता का भूखा नहीं, दिल से किसान हूं, वरुड में जनसम्मान यात्रा में बोले अजीत पवार
बैठक में जिला मध्यवर्ती बैंक के संचालक हरि मोहोड़, कृउबास के अध्यक्ष हरीश मोरे, तहसील अध्यक्ष अमित गावंडे, भातकुली तहसील कांग्रेस कमेटी तहसील अध्यक्ष श्रीकांत बोंडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयंत देशमुख, जिला अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष मुक्कद्दरखा पठान, अभय देशमुख, संजय खोडस्कर, पंकज देशमुख, सतीश गोटे, दिलीप सोनोने, गजानन देशमुख, वीरेंद्र जाधव, शैलेश कालबंदे, प्रभाकर धंदर, आशुतोष देशमुख, राम खरबड़े, अलीमभाई, सुनील अग्रवाल, जयंत गडलिंगे, मधुकर जवंजाल, रोशन झासकर, अभय वंजारी, प्रदीप शेंडे, अंकुश जुनघरे, विजय मुंडले, प्रवीण भुगुल, गिरीश देशमुख, नीलेश कडू, अमोल महात्मे, सरपंच रिजवान आदि उपस्थित थे।
Provide electricity to farmers for 8 hours a day mla yashomati thakur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














