- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Police Command Over Robbery And Looting Is A Challenge Crime Has Decreased But Murder And Accidents Have Increased Tension
डकैती और लूट पर पुलिस का कमांड चुनौती अपराध घटे, हत्या और हादसों से बढ़ी टेंशन
अमरावती में डकैती और लूट में कमी, लेकिन हत्या और मारपीट के मामले बढ़े। पुलिस की चुनौती बनी हुई है।

Amravati News: डकैती और लूट पर पुलिस का कमांड सतीश तायडे नवभारतअमरावती. शहर की सुरक्षा व्यवस्था की एक मिलीजुली तस्वीर सामने आई है. साल 2026 की शुरुआत 1 जनवरी से 2 अप्रैल के आंकड़ों की तुलना पिछले वर्ष की इसी अवधि से करने पर पता चलता है कि जहां संगीन अपराधों डकैती और लूट में उल्लेखनीय कमी आई है, वहीं चोरी और मारपीट की घटनाएं अब भी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं. पिछले वर्ष इसी अवधि में 1 टू 5 के तहत 725 मामले दर्ज हुए थे. इस वर्ष यह आंकड़ा कम होकर 648 पर पहुंच गया है.
पिछले वर्ष 31 मार्च तक शहर में 8 हत्या की घटनाएं सामने आई थी. वहीं इस वर्ष 2 अप्रैल तक 9 हत्या की घटनाएं सामने आई है. जिससे अब यह आंकड़ा सालभर कितने उछलेगा या फिर पुलिस इसे रोकेंगी, यह देखना होगा. इसी तरह पिछले वर्ष हत्या के प्रयास के 8 मामले दर्ज हुए थे. वहीं इस वर्ष 2 अप्रैल तक कुल 14 मामले दर्ज किए गए है. जिससे मारपीट की घटनाओं की वृद्धि होने की बात सामने आई है.
लूटपाट के मामलों में आयी कमी
आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल डकैती और जबरन लूट के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है. पिछले साल जहां मार्च अंत तक 28 लूट की वारदातें हुई थीं, इस साल यह आंकड़ा घटकर मात्र 12 रह गया है. यह पुलिस की गश्त और सक्रियता का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है. पिछले वर्ष इसी कालावधि में डकैती की 4 वारदातें हुई थी, जो इस वर्ष अब तक सिर्फ 1 घटना सामने आई है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
सेंधमारी और वाहन चोरी में सुधार
शहर में होने वाली आम चोरी की घटनाओं में भी बड़ी राहत मिली है. पिछले वर्ष के 119 मामलों के मुकाबले इस साल 80 मामले ही दर्ज हुए हैं. हालांकि वाहन चोरी के 76 मामले अब भी एक सक्रिय समस्या बनी हुई है. पिछले वर्ष 31 मार्च तक 88 वाहन चोरी हुए थे.
महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी
पुलिस रिपोर्ट में एक चिंताजनक पहलू महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध हैं. जबरन संभोग/अप्राकृतिक संभोग की श्रेणी में मामले 10 से बढ़कर 15 हो गए हैं. हालांकि विनयभंग के मामलों में 50 से घटकर 49 मामूली सुधार दर्ज किया गया.
मारपीट और दुर्घटनाएं
शारीरिक चोट पहुंचाने मारपीट के मामलों की संख्या सबसे अधिक 133 है, जो शहर में आपसी विवादों की स्थिति को दर्शाती है. वहीं प्राणघातक और मामूली दुर्घटनाओं के मामलों में इस साल उछाल देखा गया है. पिछले साल 89 के मुकाबले इस साल 108 हुए है.
हत्या, सड़क दुर्घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती
अमरावती शहर में कुल अपराधों की संख्या 725 से घटकर 648 पर आ गई है, जो कानूनव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर है. लेकिन हत्या, दुष्कर्म और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े पुलिस प्रशासन के लिए आगामी महीनों में कड़ी चुनौती पेश करेंगे.
अपराध
- 1 जन. से 2 अप्रैल 2026
- 1 जन. 31 मार्च 2025
- हत्या 09 08
- डकैती 01 04
- जबरन चोरी 12 28
- सेंधमारी 53 67
- चोरी 80 119
- वाहन चोरी 76 88
- दुष्कर्म 15 10
- मारपीट 133 153
Police command over robbery and looting is a challenge crime has decreased but murder and accidents have increased tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM














