Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नांदगांव खंडेश्वर में लू लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Amravati Heatwave: अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से 53 वर्षीय मजदूर राजेंद्र श्यामसुंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे रिक्शे से पानी पहुंचाने का काम करते थे।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 28, 2026 | 09:27 PM

Heatstroke Death (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nandgaon Khandeshwar News: नांदगांव खंडेश्वर सं नांदगांव खंडेश्वर में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से 53 वर्षीय मजदूर की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतक की पहचान राजेंद्र उकंद्राव श्यामसुंदर 53 के रूप में हुई है। जो स्थानीय बस स्टॉप के पास रिक्शे से पानी पहुंचाने का काम करते थे।

फोटो राजेंद्र श्यामसुंदरसूत्रों के अनुसार घटना के दिन राजेंद्र श्यामसुंदर हमेशा की तरह चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच स्थानीय बस स्टॉप के आसपास के होटलों में पानी पहुंचाने का अपना रोज़मर्रा का काम कर रहे थे। दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद, रात करीब 8 बजे उन्होंने खाना खाया और टहलने के लिए बाहर निकले।

पानी सप्लाई करने वाले मजदूर ने गंवाई जान

तभी अचानक उन्हें तेज चक्कर आया और वे वहीं जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें संभाला और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अमरावती ले गए। उन्हें अमरावती के पीडीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। डॉक्टरों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जो जानलेवा साबित हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का

बज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी

स्वगणना व गृहभेंट में भागीदारी निभाएं, अमरावती संभागीय आयुक्त ने नागरिकों से की अपील

सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी

ये भी पढ़े: हर साल पानी से बाहर आता है कांबलेश्वर मंदिर, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

परिवार के सामने आर्थिक संकट

राजेंद्र श्यामसुंदर अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और एक भाई हैं। उनके बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं, ऐसे में पिता का साया उठ जाने से परिवार के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है।

Nandgaon khandeshwar heatstroke death rajendra shyamsundar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 07:48 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Heat Wave
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.