अमरावती के 2361 किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली, शेंदुरजना बाजार में 3 मेगावॉट सौर प्रकल्प शुरू
Amaravati News: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत अमरावती के शेंदुरजना बाजार में 3 मेगावॉट का सौर प्रकल्प शुरू हुआ। इससे तिवसा उपकेंद्र से जुड़े 2,361 किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mukhyamantri Saur Krushi Vahini Yojana: अमरावती जिले में स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शेंदुरजना बाजार में 3 मेगावॉट क्षमता वाला सौर ऊर्जा प्रकल्प शुरू किया गया है। यह प्रकल्प मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के अंतर्गत विकसित किया गया है, जिससे 33 केवी तिवसा उपकेंद्र से जुड़े 2,361 किसानों को दिन के समय नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
अमरावती जिले के शेंदुरजना बाजार में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत 3 मेगावॉट क्षमता का सौर ऊर्जा प्रकल्प कार्यान्वित किया गया है। इससे किसानों को अब रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध होगी।
जिले में बढ़ रही सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी
फिलहाल अमरावती जिले में कुल 11 सौर प्रकल्प कार्यरत हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 49 मेगावॉट है। इन परियोजनाओं के माध्यम से अब तक 18,355 किसानों को दिन में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। योजना के तहत जिले के 90 उपकेंद्रों के लिए कुल 389 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है, जिस पर चरणबद्ध तरीके से काम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
15 एकड़ में विकसित हुआ शेंदुरजना बाजार सौर प्रकल्प
शेंदुरजना बाजार स्थित यह 3 मेगावॉट का सौर प्रोजेक्ट 15 एकड़ भूमि पर एमई वीवीकेआर कंपनी के माध्यम से स्थापित किया गया है। प्रकल्प का उद्घाटन कार्यकारी अभियंता प्रफुल्ल लांडे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। यहां उत्पादित सौर ऊर्जा 33 केवी विद्युत वाहिनी के जरिए महावितरण के तिवसा उपकेंद्र से जोड़ी गई है।
यह भी पढ़ें:- अंबरनाथ में बड़ा सियासी उलटफेर: कांग्रेस के 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल, शिवसेना को लगा झटका
चार क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ
तिवसा उपकेंद्र से सातरगांव, वरखेड, मोझरी और शेंदुरजना बाजार क्षेत्र में 11 केवी कृषि वाहिनी के माध्यम से किसानों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे सिंचाई, पंप संचालन और अन्य कृषि कार्यों में किसानों को बड़ी राहत मिली है।
रात की बिजली से मिली मुक्ति, किसानों में खुशी
मुख्य अभियंता अशोक सालुंके के मार्गदर्शन और अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाते के नेतृत्व में जिले में सौर परियोजनाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रकल्प शुरू होने से किसानों की रात की बिजली पर निर्भरता खत्म हो रही है। दिन में सतत बिजली मिलने से कृषि उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
