अमरावती में चुनाव को लेकर पूरी तैयारी, पोस्टल बैलेट से वोट करेंगे 11 हजार से अधिक कर्मचारी

जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 11,248 अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। उनके मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। दूसरे प्रशिक्षण के दौरान इन सभी को मतपत्र दी जाएंगी।
अमरावती में चुनाव को लेकर पूरी तैयारी, पोस्टल बैलेट से वोट करेंगे 11 हजार से अधिक कर्मचारी
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अमरावती: जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 11,248 अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। उनके मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। दूसरे प्रशिक्षण के दौरान इन सभी को मतपत्र दी जाएंगी। उन्हें मतदान की सुविधा विधानसभा निहाय सुविधा केंद्र में की जाएगी।

आगामी विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों को घर से मतदान करने की सुविधा दी गई है। घर से होने वाला मतदान मतपत्र द्वारा किया जाएगा। जिले में 2 हजार 422 वरिष्ठ नागरिक, 440 दिव्यांग मतदाता तथा 11,248 अधिकारी-कर्मचारी सहित कुल 16, 972 मतदाता मतपत्र के माध्यम से मतदान करेंगे।

पोस्टल बैलट से होगा मतदान

प्रशासन की ओर से चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से प्रथम प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र से मतदान के लिए फार्म 12 भरवाया गया। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने उक्त प्रपत्र भरा है, उन्हें उनके द्वारा मांगे गए विधानसभा क्षेत्रों के मतपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही इस मतपत्र के माध्यम से मतदान के लिए सुविधा केंद्र भी बनाया गया है। इन सभी कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दौरान 12 और 13 नवंबर को मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

विधानसभावार तैनात कर्मी

विधानसभा कर्मियों की संख्या
धामणगांव रेलवे 2,315
बडनेरा 1,973
अमरावती 2,750
तिवसा 1,452
दर्यापुर 2,237
मेलघाट 1,772
अचलपुर 2,315
मोर्शी 2,158
कुल 16,972

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है उन्हें पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। वहीं, मतगणना के दिन पोस्टल बैलट के वोट्स को सबसे पहले काउंट किया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com