- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Modern Toilets And Bathrooms Will Be Built On The Sciencecore Ground
सायन्सकोर मैदान पर बनेंगे आधुनिक शौचालय और स्नानगृह, महापौर तेजवाणी की पहल, सीईओ से की चर्चा
महापौर तेजवाणी की पहल से सायन्सकोर मैदान पर आधुनिक शौचालय और स्नानगृह का निर्माण होगा, जिससे नागरिकों को मिलेगी सुविधा।

Amravati News: अमरावती शहर के महापौर श्रीचंद तेजवानी ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. 20 अप्रैल की सुबह महापौर ने बस स्टैंड परिसर स्थित सायन्सकोर मैदान का दौरा किया, जहां स्थानीय नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया.
इस मुद्दे को लेकर महापौर ने जिला परिषद कार्यालय में भी चर्चा की, जहां इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. चूंकि यह स्थान जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए निर्माण कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और प्रशासन के साथ पत्राचार भी जारी है. इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी और पार्षद सुरेखा लुंगारे भी उपस्थित थे. सायन्सकोर मैदान पर रोज सुबह बड़ी संख्या में नागरिक मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. इसके अलावा, वर्तमान में यहां विभिन्न उत्सव और मेलों के चलते दुकानों की भीड़ लगी रहती है.
बावजूद इसके, क्षेत्र में स्थायी शौचालय की व्यवस्था न होने से महिलाओं, पुरुषों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महापौर तेजवानी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशासन को यहां आधुनिक और सुसज्जित शौचालय बनाने के निर्देश दिए. साथ ही, बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पांच आधुनिक स्नानगृह बाथरूम बनाने की भी घोषणा की गई है. महापौर के इस निर्णय से मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों, मेले में आने वाले व्यापारियों और विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
Modern toilets and bathrooms will be built on the sciencecore ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
May 20, 2026 | 10:00 AMमध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक
May 20, 2026 | 09:57 AMNashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
May 20, 2026 | 09:53 AMचंद्रपुर में बाघ का हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार
May 20, 2026 | 09:53 AMनॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
May 20, 2026 | 09:40 AMठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
May 20, 2026 | 09:35 AMअमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
May 20, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













