शादी नहीं होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, बुलढाणा जिले की दूसरी घटना

बुलढाणा जिले में शादी के लिए लगातार इनकार से परेशान युवक ने आत्महत्या की। यह जिले में इसी सप्ताह की दूसरी घटना है।
buldana-3
Published on: 
Updated on: 

Buldhana  News: शादी के लिए लड़कियों की ओर से लगातार मिल रहे इनकार और उपयुक्त रिश्ता न मिल पाने से उपजे अवसाद के कारण एक और युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हृदयविदारक घटना सोमवार को संग्रामपुर तहसील के सोनाला गांव में घटी। हैरानी की बात यह है कि बुलढाणा जिले में एक ही सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले शनिवार को चिखली तहसील के मंगरुल गांव में भी एक युवक ने इसी कारण से आत्महत्या की थी। मृतक का नाम हरीश अरुण वानखड़े 28 बताया गया है। मृतक पिछले दोतीन वर्षों से शादी के लिए प्रयास कर रहा था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे लगातार रिश्तों के लिए मना किया जा रहा था।

सोमवार सुबह हरीश ने अपने ही घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। श्याम वानखड़े की शिकायत पर सोनाला पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। जिले में शोक की लहरशनिवार को चिखली तहसील के सत्यपाल साहेबराव भिसे नाम के युवक ने भी ठीक इसी वजह से अपनी जान दे दी थी। एक ही हफ्ते में दो नौजवानों द्वारा विवाह न जुड़ने के गम में उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे जिले में दुख और चिंता व्यक्त की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com