

KL Rahul Will Acheive a Milestone: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 50 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। वो आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।
केएल राहुल के निशाने पर भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड का है। धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 278 मुकाबले में 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 150 मैचों के 141 पारियों में 5390 रन बनाए है। केएल राहुल 50 रन बनाते ही धोनी को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर केएल राहुल 50 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो इसी सीजन में उनका अगला टारगेट सुरेश रैना को पीछे छोड़ना भी होगा। सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल के 205 मुकाबले में 5528 रन बनाए। केएल राहुल आसानी से सुरेश रैना को पीछे छोड़ सकते है और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन सकते हैं।
राहुल पहले ही धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 50+ स्कोर 31 बार किया है। जबकि धोनी ने 50+ स्कोर 24 बार ही कर सके हैं। इस सीजन राहुल की बल्लेबाज़ी में साफ बदलाव देखने को मिला है। वह पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, लगभग 170 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और हर 2.6 गेंदों पर बाउंड्री लगाकर अपने इरादे साफ कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स ने पिछले कुछ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। हैदराबाद की टीम ने 6 मुकाबले में 3 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली की टीम 5 मुकाबले में 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है। आज मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।