मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें! BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, सार्वजनिक माफी और FIR के साथ कर दी ये मांग

BJP Complaint ECI: पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहने पर भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे पर बैन और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। जानें पूरी कानूनी मांगें।
BJP files a formal complaint with the Election Commission against Mallikarjun Kharge for calling PM Modi a 'terrorist'. Demands public apology and ban on campaigning.
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Action on Mallikarjun Kharge Terrorist Remark: तमिलनाडु चुनाव प्रचार के दौरान चेन्नई में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर सियासी हंगामा मच गया है। खरगे ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया, जिसके बाद वे बुरी तरह फंस गए है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के बयान पर अब भाजपा ने एक्शन ले लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लिया है। भारती जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को पत्र लिखकर एक्शन लेने की मांग की है।

भाजपा ने अपने पत्र में निम्नलिखित अनुरोध किया है:

  • इस बयान का तत्काल संज्ञान लिया जाए, क्योंकि यह प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) का उल्लंघन है।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्देश दिया जाए कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या अपना बयान वापस लें; और/या कानून तथा ECI के निर्देशों के अनुसार उन पर चुनाव प्रचार संबंधी उचित प्रतिबंध या अन्य सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएं।
  • लागू कानून के तहत उचित दंडात्मक और विनियामक कार्यवाही शुरू की जाए, जिसमें 'भारतीय न्याय संहिता, 2023' की धारा 175, 171/174, 356(1) के तहत आने वाले अपराधों की जांच शामिल हो, और जांच के दौरान लागू पाए जाने वाले किसी भी अन्य प्रावधान के तहत भी कार्रवाई की जाए।
  • निर्देश दिया जाए कि विवादित बयान का चुनाव प्रचार सामग्री और डिजिटल प्रचार माध्यमों से आगे प्रसार तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया जाए कि वे इस बयान को हटा दें।
  • ऐसे अन्य आवश्यक आदेश भी पारित किए जाएं, जो चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखने और एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा मुद्दों पर आधारित चुनाव प्रचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हों।

भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान

चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि AIADMK मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com