-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Missing Girl Found Wandering On Samruddhi Highway
सोशल मीडिया की मदद से मिली गुमशुदा बच्ची, समृद्धि महामार्ग पर घूमते हुए मिली
- Written By: अपूर्वा नायक
अपने माता पिता के साथ वर्धा की ओर जा रही बच्ची रास्ते में गायब हो गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की जाने के बाद इस बच्ची को समृद्धि महामार्ग पर घूमते हुए देखा गया।

लापता बच्ची (सौ. सोशल मीडिया )
Amravati News In Hindi :- घर से लापता हुई व समृद्धि महामार्ग पर घूम रही तीन वर्षीय नाबालिग को अपराध शाखा व मंगरूल चवाला पुलिस ने संयुक्त रूप से परिजनों की तलाश कर उसके माता-पिता से मिलवाया। महज तीन घंटों में माता-पिता की तलाश कर बच्ची को स्वाधिन किया।
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ के गडवारीपुर निवासी मोह समीर मोह शविर 6 सितंबर को समृद्धि महामार्ग से नागपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक नन्ही बच्ची दिखाई दी। बच्ची बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से उसे सीधे मंगरुल चवाला पुलिस थाने पहुंचा दिया। महिला पुलिस ने बच्ची से उसका नाम, गांव या माता-पिता की जानकारी पूछी, लेकिन वह बता नहीं सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक थोरात तथा पुलिस निरीक्षक किरण वानखड़े के मार्गदर्शन में खोज अभियान शुरू किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीर
बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई टोल नाकों पर तथा जड़ी-बूटी विक्रेताओं, बंजारा और पारधी समाज के लोगों में पूछताछ की गई। इस बीच, शिवणी टोल नाके पर एक व्यक्ति बच्ची के बारे में पूछताछ करता दिखा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह बच्ची का पिता शुभम पवार (सुदर्शन नगर, ज़िला वर्धा) है। उसने बताया कि वे समृद्धि महामार्ग से संभाजीनगर से वर्धा की ओर जा रहे थे। वॉशरूम के लिए गाड़ी रोकते समय भीड़ में उनकी बेटी रुद्राक्षी नीचे उतर गई और उन्हें पता नहीं चला। वर्धा पहुंचने पर बच्ची गाड़ी में न दिखने पर उन्होंने तुरंत वापस आकर खोज शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
घर-घर नल योजना बनी जानलेवा! अमरावती में गड्ढे में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
ये भी पढ़ें :- इगतपुरी का अनोखा नजारा, पुलिस ने गड्ढे भरकर सुरक्षित कराया विसर्जन जुलूस
आख़िरकार पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित माता-पिता को सुपुर्द कर दिया। इस कार्यवाही में ज़िला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अभिजीत ठाकरे तथा छाया मुकाडे ने भी समन्वय किया। उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक किरण वानखड़े के मार्गदर्शन में थानेदार राजीव हाके, मूलचंद भांबुरकर, विलास सोलंके, अमोल देशमुख, संजय रायबोले, उमेश धंदर, मंगेश लकडे, विशाल गवली, सचिन मसांगे, नितीन मुर्तेरकर, सदाशिव देवकते, जीतेश राठोड, दिनेश कनोजिया, नम्रता वानखड़े, अस्मिता जाधव, चालक रवि राठोड और संजय जेठे ने की।
Missing girl found wandering on samruddhi highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
Jul 30, 2026 | 09:36 PMराज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PMछत्रपति संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 अगस्त तक तेज वर्षा की चेतावनी
Jul 30, 2026 | 09:32 PMDeepfake पर सरकार का सबसे बड़ा डिजिटल एक्शन, अब सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट
Jul 30, 2026 | 09:27 PMचीन आर्टिफिशियल सन बना रहा…बच्चों पर FIR कराने में बिजी हैं हमारे PM, छात्रों पर कार्रवाई से भड़के केजरीवाल
Jul 30, 2026 | 09:20 PMपाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PMVirar-Alibaug Corridor: राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा कदम, MSRDC को सौंपी गई पालघर की सरकारी जमीन
Jul 30, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














