Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव प्रचार सामग्री महिलाओं पर केंद्रित, मकर संक्रांति पर ‘लाड़ली बहनों’ पर विशेष ध्यान

Women Focused Campaign Material: अमरावती में मनपा चुनाव प्रचार के दौरान मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं और ‘लाड़ली बहनों’ को ध्यान में रखकर महिला-केंद्रित प्रचार सामग्री पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 05, 2026 | 08:07 PM

Women Focused Campaign Materia:अमरावती में मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Municipal Election: चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद महानगरपालिका चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। बदलते दौर में जहां डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं इस बार पारंपरिक प्रचार सामग्री की मांग भी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि मनपा चुनाव मकर संक्रांति के दौरान हो रहे हैं, जिससे प्रचार सामग्री पर त्योहारी रंग साफ दिखाई दे रहा है।

मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं द्वारा वितरित किए जाने वाले ‘वाण’ में भी चुनाव प्रचार की झलक नजर आ रही है। इस बार प्रचार रणनीति में महिलाओं को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है और ‘लाड़ली बहनों’ को आकर्षित करने वाली प्रचार सामग्री तैयार की गई है।

महिलाओं के लिए विशेष प्रचार सामग्री

ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पारंपरिक रुमाल, दुपट्टे और टोपियों के साथ-साथ अब हुडी, साड़ियां, टिकली, मंगलसूत्र, हल्दी-कुमकुम की टोकरियां जैसी प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। कुल मिलाकर इस बार का महानगरपालिका चुनाव प्रचार महिला-केंद्रित और त्योहारों की पृष्ठभूमि में विशेष नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

वन भूमि पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, उकारा में वन विभाग की कार्रवाई, 0.47 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणमुक्त

तुमसर उपविभाग में 42 रेत घाटों की नीलामी, 40 करोड़ से अधिक राजस्व, 6.79 लाख ब्रास रेत उपलब्ध

समन्वय से चुनाव प्रक्रिया पूरी करें, मुख्य चुनाव निरीक्षक विजय भाकरे ने चंद्रपुर मनपा में की समीक्षा

करंजी के पास भीषण हादसा, लोगों ने लूटी मुर्गियां, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल

चुनाव में भले ही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू हो, लेकिन प्रचार सामग्री पर महिलाओं का प्रभाव लगभग 100 प्रतिशत दिखाई दे रहा है। प्रचार सामग्री की खरीद के दौरान उम्मीदवार भी महिलाओं को आकर्षित करने वाले साहित्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस

करीब 7 से 8 वर्षों के अंतराल के बाद मनपा चुनाव हो रहे हैं, जिससे इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसमें महिला उम्मीदवारों की भागीदारी भी खास रही है। विधानसभा चुनाव में ‘लाड़ली बहनों’ द्वारा महायुति सरकार को मिले निर्णायक समर्थन के बाद अब ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले मनपा चुनाव में भी महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

डिजिटल के साथ पारंपरिक प्रचार जरूरी

डिजिटल युग में सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से प्रचार तेज हुआ है, लेकिन सभी मतदाताओं तक डिजिटल पहुंच संभव न होने के कारण डोर-टू-डोर प्रचार का महत्व बना हुआ है। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम वाले कैलेंडर, बैज, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री वितरित कर रहे हैं। यही कारण है कि डिजिटल प्रचार के बावजूद पारंपरिक प्रचार सामग्री की मांग में कमी नहीं आई है। उल्टे, इस बार इसमें 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

ठंड में प्रचार बना चुनौती

कड़ाके की ठंड के कारण चुनाव प्रचार करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। ऐसे में नेताओं की तस्वीरों वाली हुडी और साड़ियां प्रचार का मुख्य आकर्षण बन रही हैं। ठंड से बचाव के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष हुडी उपलब्ध कराई जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी विभिन्न दलों के चुनाव चिन्हों वाली साड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी भारी मांग देखी जा रही है। सामग्री महंगी होने के बावजूद मांग में कमी नहीं आई है।
प्रचार सामग्री के व्यवसाय को मिली संजीवनी

ये भी पढ़े: वन भूमि पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, उकारा में वन विभाग की कार्रवाई, 0.47 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणमुक्त

कई वर्षों बाद महानगरपालिका चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से प्रचार सामग्री के व्यवसाय को नई गति मिली है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों से इस व्यवसाय को आंशिक राहत मिली थी, लेकिन इस बार प्रचार सामग्री की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके बावजूद उम्मीदवारों का उत्साह कम नहीं हुआ है। विक्रेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में प्रचार सामग्री की मांग और बढ़ने की संभावना है।

Manpa election campaign women focused amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.