Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में छात्रों की जान पर मंडरा रहा खतरा, जिला परिषद की 201 स्कूलों के 351 कमरे खस्ताहाल

Bhandara News: भंडारा जिले के 794 जिला परिषद स्कूलों में से 201 स्कूलों के 351 कमरे खतरनाक स्थिति में हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में है। मरम्मत न होने पर गंभीर हादसे की आशंका जताई जा रही है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 04, 2025 | 11:43 AM

जर्जर स्कूल बिल्डिंग (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Zila Parishad Schools News: शिक्षा के साथ छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लेकिन भंडारा जिले के ग्रामीण अंचल की जिल्हा परिषद (जिप) स्कूलों की इमारतें जर्जर होती जा रही हैं। जिले की कुल 794 जिप स्कूलों में से 201 स्कूलों की 351 कमरे अत्यंत खतरनाक स्थिति में हैं। यदि इनकी मरम्मत नहीं हुई तो छात्रों की जान पर गंभीर खतरा मंडराने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिले की 794 जिप स्कूलों और 495 अनुदानित स्कूलों की हर साल जांच की जाती है।

रिपोर्ट में छत टपकना, दीवारों में दरारें, प्लास्टर गिरना जैसी गंभीर खामियां सामने आई हैं। कई इमारतें इतनी पुरानी हो चुकी हैं कि कभी भी ढह सकती हैं। ऐसे में छात्र और शिक्षक जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्याध्यापकों और ग्राम पंचायतों ने बार-बार मरम्मत के प्रस्ताव भेजे।

नागरिकों ने सुरक्षित इमारतों की मांग को लेकर आंदोलन भी किए। लेकिन शासन से फंड मंजूर न होने के कारण कामों में तेजी नहीं आ पाई। नतीजा यह कि छात्र अब भी खस्ताहाल इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं।

प्रस्ताव को अब तक नहीं मिली मंजूरी

जिला परिषद शिक्षा विभाग ने स्कूलों की मरम्मत के लिए 77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंत्रालय और जिला नियोजन विभाग को भेजा है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली। इस वजह से कई काम ठप पड़े हैं और बच्चों का जीवन खतरे में है। 201 स्कूलों के 351 कमरें खतरनाक (यू-डायस 2024-25 रिपोर्ट) है। इनमें से 70 कक्षाओं के लिए 6.96 करोड़ रुपये मंजूर हुए। यह काम प्रगति पर है।

शेष कक्षाओं का काम 2025-26 में करने का आश्वासन दिया गया है। जिले की 41 स्कूल इमारतों को अति खतरनाक मानकर उन्हें निर्माण कार्य विभाग को गिराने (डिमॉलिशन)का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी न मिलने से ये जर्जर इमारतें अब भी स्कूल परिसर में खड़ी हैं। बरसात के दिनों में इन दीवारों के गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। कई कक्षाएं लकड़ी के सहारे टिकाई गई हैं।

निरंतर की जा रही है शिक्षा पर चोट

नए शैक्षिक सत्र को दो महीने गुजर चुके हैं, लेकिन कई स्कूलों की मरम्मत अधूरी है। कहीं बच्चों को टपकती छत के नीचे पढ़ना पड़ता है। समग्र शिक्षा अभियान से पर्याप्त फंड न मिलने के कारण पूरा बोझ जिला नियोजन पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- क्या भाजपा ज्वाइन करेंगे जैकी श्रॉफ? भूपेंद्र यादव के बाद नितिन गडकरी से की मुलाकात

एक तरफ स्कूलों को ISO मानांकन और रचनावादी शिक्षा जैसी योजनाएं दी जा रही हैं, तो दूसरी तरफ छात्रों की सुरक्षा अधर में है। दीवारों की दरारें, छतों की गंदगी, टूटी खिड़कियां इसी माहौल में पढ़ाई जारी है। यह स्थिति छात्रों के शिक्षा अधिकार पर चोट तो है ही, साथ ही उनकी जान के लिए भी बड़ा खतरा है। यदि शासन ने तुरंत फंड मंजूर कर मरम्मत शुरू नहीं किया, तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

सुरक्षित कक्षाओं में विद्यार्थी

भंडारा शिक्षाधिकारी रवींद्र सोनटक्के ने कहा कि जिले में स्कूलों की मरम्मत और सुरक्षा का प्रश्न गंभीरता से लिया गया है। 70 कक्षाओं के लिए 6।96 करोड़ का फंड मंजूर हो चुका है और काम तेजी से जारी है। शेष कक्षाओं की मरम्मत वर्ष 2025-26 में होगी। 41 स्कूलों को गिराने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। फिलहाल छात्रों को सुरक्षित कक्षाओं में ही बैठाया जा रहा है।

Bhandara schools dangerous condition student safety threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 11:43 AM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

दो पूर्व पार्षदों में झड़प से मचा हंगामा, बागला चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य रोका

2

CSMSS को राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘ए’ ग्रेड, देश के शीर्ष 10 आयुर्वेद कॉलेजों में मिला स्थान

3

भंडारा में सत्यपाल महाराज का प्रबोधन कार्यक्रम, कहा-चुनाव पर भी में सज्जन लोगों को चुनें

4

छत्रपति संभाजीनगर में झकझोरने वाली घटना, साकार शिशु गृह के पालने में 1 माह के बच्चे को छोड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.