महावितरण कंपनी (फाइल फोटो)
Electricity Bill Digital Rebate: बिजली ग्राहकों को आसान सेवा देने के लिए महावितरण ने बिजली से जुड़ी सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई हैं। इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए दी जा रही विभिन्न छूट का लाभ उठाते हुए अमरावती सर्कल के बिजली ग्राहकों को चालू आर्थिक वर्ष 2025-26 में 6 करोड़ 76 लाख रुपये की छूट मिली है।
महावितरण ग्राहकों को समय पर बिजली बिल भरने और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग प्रकार की छूट देता है। बिल जारी होने के सात दिनों के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर बिल की राशि (टैक्स और अन्य शुल्क को छोड़कर) पर 1 प्रतिशत तुरंत भुगतान छूट दी जाती है।
इसके अलावा यदि बिल का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से किया जाता है, तो डिजिटल बिल भुगतान पर 0।25 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वहीं पर्यावरण के अनुकूल ‘गो ग्रीन’ सेवा अपनाकर प्रिंटेड बिल के स्थान पर ई-मेल से बिल प्राप्त करने पर प्रत्येक बिल पर प्रति माह 10 रुपये की छूट मिलती है।
अमरावती सर्कल में 2 लाख 64 हजार 822 ग्राहकों ने चालू आर्थिक वर्ष में तुरंत बिल भुगतान छूट के रूप में 3 करोड़ 69 लाख 5 हजार रुपये का लाभ उठाया है। इसी प्रकार 2 लाख 58 हजार 340 ग्राहकों ने डिजिटल बिल भुगतान का विकल्प चुनकर 1 करोड़ 53 हजार 284 रुपये की छूट प्राप्त की है। वहीं 1 लाख 46 हजार 996 ग्राहकों ने ‘गो ग्रीन’ विकल्प अपनाकर 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार 300 रुपये की छूट का लाभ लिया है।
अमरावती सर्कल कुल छूट – 6 करोड़ 76 लाख रुपये
ग्राहक: 2,64,822
छूट: 3 करोड़ 69 लाख 5 हजार रुपये
ग्राहक: 2,58,340
छूट: 1 लाख 53 हजार 284 रुपये
ग्राहक: 1,46,996
छूट: 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार 300 रुपये
तुरंत भुगतान ग्राहक: 1,71,073
छूट: 2 करोड़ 48 लाख 86 हजार रुपये
डिजिटल भुगतान ग्राहक: 1,58,555
छूट: 67 लाख 756 रुपये
गो ग्रीन ग्राहक: 86,428
छूट: 1 करोड़ 20 लाख 62 हजार रुपये
यह भी पढ़ें – गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर हुए ‘नॉट रिचेबल’, OTP ने बढ़ाई मुश्किलें, सिलेंडर बुकिंग के लिए भटक रहे लोग
सर्कल के जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अमरावती जिले में 1 लाख 71 हजार 73 ग्राहकों ने तुरंत भुगतान का लाभ उठाया है और उन्हें 2 करोड़ 48 लाख 86 हजार रुपये की छूट मिली है। वहीं 1 लाख 58 हजार 555 ग्राहकों ने डिजिटल माध्यम से बिल भरते हुए 67 लाख 756 रुपये की छूट प्राप्त की है। इसके अलावा 86 हजार 428 ग्राहकों ने ‘गो ग्रीन’ योजना के माध्यम से 1 करोड़ 20 लाख 62 हजार रुपये की छूट प्राप्त की है।
यवतमाल जिले में 93 हजार 749 ग्राहकों ने तुरंत बिल भुगतान कर प्रत्येक बिल पर 1 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए चालू वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार 637 रुपये की छूट प्राप्त की है। वहीं ‘गो ग्रीन’ योजना से जुड़े 60 हजार 568 ग्राहकों ने 85 लाख 83 हजार 250 रुपये की छूट हासिल की है। इसके अलावा जिले के 99 हजार 785 ग्राहकों ने डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान कर 33 लाख 52 हजार 528 रुपये की छूट प्राप्त की है।