अमरावती विधान परिधान चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना
Amravati MLC Election: अमरावती विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज 22 जून को स्थानीय नियोजन भवन में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- Written By: केतकी मोडक
प्रवीण पोटे पाटिल और नीलेश विश्वकर्मा (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati Vote Counting Update: अमरावती में विधान परिषद जिला चुनाव की मतगणना सोमवार 22 जून को स्थानीय नियोजन भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और सुबह 10 से 11 बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 18 जिले के 7 मतदान केंद्रों में कुल 451 मतदाताओं में से 427 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया था।
मतगणना के लिए 2 टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक उपजिलाधिकारी, एक तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार तथा एक सूक्ष्म निरीक्षक (बैंक अधिकारी) की नियुक्ति की गई है। इस प्रकार दोनों टेबलों पर कुल 8 अधिकारी मतगणना प्रक्रिया में कार्यरत रहेंगे। मतगणना की शुरुआत मतपत्रिकाओं को 25-25 के बंडलों में वर्गीकृत करने से होगी। इस प्रारंभिक प्रक्रिया में लगभग 45 मिनट का समय लगने की संभावना है।
इसके बाद प्रथम वरीयता (फर्स्ट प्रेफरेंस) मतों की गणना शुरू की जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि मतों की संख्या सीमित होने के कारण परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी सामने आ सकता है और संभव है कि पहले ही दौर में विजेता उम्मीदवार स्पष्ट हो जाए। मतगणना को लेकर जिलेभर में उत्सुकता का माहौल है, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की निगाहें आज घोषित होने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
महाराष्ट्र मानसून सत्र आज से, कर्जमाफी और सूखे के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी को तैयार विपक्ष
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
गोंदिया में 94,089 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 28 जून को विशेष अभियान
हैट्रिक जीत दर्ज करेंगे
भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोटे पाटिल ने कहा है कि “पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के प्रति लोगों की आस्था के बल पर हम ऐतिहासिक हैट्रिक जीत दर्ज करेंगे।”
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे को एक और झटका? सांसद ओमराजे निंबालकर के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
धनशक्ति के विरुध्द हमारी लड़ाई
वंचित आघाड़ी उम्मीदवार नीलेश विश्वकर्मा ने कहा है कि “हमारी लड़ाई धनशक्ति के विरुध्द जनशक्ति की थी। हमने पार्षदों के हित के लिए यह लडाई लड़ी थी। अब उसमें हम कितने सफल होते है, यह परिणाम बताएंगे, कांग्रेस ने अंतिम समय तक हमारा साथ नहीं दिया, यह भी इतिहास में लिखा जाएगा।”
