Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोर्ड पेपर लीक: गुट शिक्षाधिकारी सुधीर खोडे सस्पेंड! राजनीतिक रसूख वाले पिता-पुत्र ने घर बैठे हल किया था पेपर

Maharashtra Board Paper Leak: पेपर लीक कांड मामले में गुट शिक्षाधिकारी सुधीर खोडे निलंबित। 2 छात्र और एक अभिभावक पुलिस हिरासत में। राजनीतिक रसूख और भ्रष्टाचार की परतें खुलीं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 06, 2026 | 09:40 AM

पेपर लीक कांड (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Education Department Action: पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले 27 फरवरी को हुए बोर्ड परीक्षा पेपर लीक और चोरी प्रकरण में पुलिस ने जांच का दायरा और कड़ा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग छात्रों समेत एक अभिभावक को हिरासत में लिया है, जबकि विस्तार अधिकारी सुशील अभ्यंकर और एक अन्य अभिभावक अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

इस बीच मामले के मुख्य आरोपी गुट शिक्षा अधिकारी सुधीर खोडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

छात्रों ने घर बैठे हल किया पेपर

पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि जिन छात्रों के पास चोरी किया गया प्रश्नपत्र पहुंचा था, उन्होंने वह पेपर अपने-अपने घरों में बैठकर हल किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में शामिल एक छात्र के पिता क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्ति हैं, जिससे इस मामले को राजनीतिक रंग भी मिल गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र इन छात्रों तक कैसे पहुंचा और इसमें किन-किन लोगों के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती बुजुर्ग से 13.87 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोर्शी में भीषण ओलावृष्टि से संतरा बागानों को भारी नुकसान, किसानों पर संकट, मुआवजे की मांग

जनता ही लोकतंत्र की असली राजा, मोदी सरकार ने वादे पूरे किए, चंद्रशेखर बावनकुले का अमरावती में बयान

अमरावती में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आठवले को अतिरिक्त प्रभार

पेपर लीक मामले में सीधे तौर पर संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए गुटशिक्षा अधिकारी सुधीर खोडे को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है। उनके निलंबन के बाद विस्तार अधिकारी शीला आठवले को गुट शिक्षा अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें – राज्यसभा की रेस से बाहर हुईं नवनीत राणा! टिकट कटते ही छलका दर्द, बोलीं- किसी भी मोड़ से करूंगी नई शुरुआत

कुछ सूत्रधार अब भी फरार

हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच अंतिम चरण में होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पूरे रैकेट के कुछ मुख्य सूत्रधार अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

फरार आरोपी सुशील अभ्यंकर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

राजनीतिक व्यक्ति का बेटा भी जांच के दायरे में

पेपर लीक मामले में अंजनगांव सुर्जी के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्ति के बेटे का नाम भी सामने आया है। पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है, जबकि आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है।

Maharashtra board paper leak beo sudhir khode suspended arrests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2026 | 09:40 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra Board Exam
  • Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.