महाडायलिसिस योजना बनी किडनी मरीजों के लिए वरदान, अमरावती के 8 सरकारी अस्पतालों में शुरू है सेवा

Amravati Mahadialysis Scheme News: महाराष्ट्र शासन की महाडायलिसिस योजना अमरावती जिले में किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। जिले में 19 हजार से अधिक डायलिसिस किए गए।
mahadialysis scheme benefits kidney patients amravati
Mahadialysis Scheme (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Health News: किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए महाराष्ट्र शासन की महाडायलिसिस योजना बड़ी राहत साबित हो रही है। अमरावती जिले के 8 शासकीय अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हजारों मरीजों को आर्थिक राहत के साथ नियमित उपचार मिल रहा है।

हजारों मरीजों को मिला मुफ्त उपचार जिले में विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल अमरावती, ग्रामीण अस्पताल चांदूर बाजार, चांदूर रेलवे, नांदगांव खंडेश्वर, भातकुली तथा उपजिला अस्पताल तिवसा, धारणी और अचलपुर में डायलिसिस सेवा शुरू है। इन केंद्रों पर कुल 67 डायलिसिस मशीनें कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष में जिले में कुल 19 हजार 123 डायलिसिस किए गए, जिनमें सबसे अधिक 13 हजार 355 डायलिसिस विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में हुए।

सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस

योजना के तहत मरीजों को डायलिसिस के साथ आवश्यक रक्त जांच और कुछ जरूरी इंजेक्शन भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। डायलिसिस सत्र का खर्च 1,500 से 2,000 रुपये तक विशेषज्ञों के अनुसार क्रॉनिक किडनी डिजीज, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण किडनी प्रभावित होने पर मरीजों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है।

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ा लाभ

जिला शल्य चिकित्सक विनोद पवार ने कहा कि निजी अस्पतालों में एक डायलिसिस सत्र का खर्च 1500 से 2000 रुपये तक आता है, जबकि महाडायलिसिस योजना के तहत यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। मरीजों को बड़ा लाभ योजना के माध्यम से जिले के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com