Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोणार्क कंपनी संभालेगी शहर की फॉगिंग और धुलाई, स्थायी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 08, 2026 | 09:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: अमरावती शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महापालिका की स्थायी समिति ने फॉगिंग फवारणी और धुलाई धुवारणी के काम भी कोणार्क कंपनी से कराने का निर्णय लिया है. यह फैसला अविनाश मार्डीकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर में जल संकट की आशंका के मद्देनजर हैंडपंपों की मरम्मत को मंजूरी दी गई.

साथ ही बडनेरा स्थित अध्ययन कक्ष की देखरेख एक सामाजिक संस्था को सौंपने का निर्णय भी लिया गया. स्थायी समिति ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि नियमित सफाई के साथ फॉगिंग और धुलाई कार्य भी प्रभावी ढंग से किए जाएं. इसके अलावा, बारिश से पहले 15 जून तक सभी बड़े नालों और उपनालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया.15 करोड़ के फंड के उपयोग को मंजूरी बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 15 करोड़ रुपये के उपयोग को भी मंजूरी दी गई.

इसमें से 4.58 करोड़ रुपये ठोस कचरा प्रबंधन और 4.54 करोड़ रुपये जलापूर्ति योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा, महापालिका द्वारा लिए गए 23 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट में से 3 करोड़ रुपये की वापसी को मंजूरी दी गई, जबकि शेष राशि विकास कार्यों और बिजली बिल भुगतान के लिए उपयोग की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला

पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी,  आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व

Konark company will handle fogging and washing of the city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.