Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अधिक मास में 1 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटने का संकल्प, कौंडिण्यपुर में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Kaundinyapur Dham: अमरावती के प्रसिद्ध श्रीधाम कौंडिण्यपुर में अधिक मास के अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित करने का भव्य संकल्प लिया गया है।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 01, 2026 | 11:03 PM

Kaundinyapur Dham (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Adhik Maas: विदर्भ के वृंदावन के रूप में प्रसिद्ध श्रीधाम कौंडिण्यपुर में श्री श्री रुक्मिणी द्वारकानाथ मंदिर द्वारा अधिक मास पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित करने का भव्य संकल्प लिया गया है। यह आयोजन इस्कॉन के संस्थापक आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्य, इस्कॉन पदयात्रा मिनिस्टर और विश्वविख्यात कीर्तन सम्राट श्रील लोकनाथ स्वामी महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है। 17 मई से शुरू हुआ यह अखंड महाप्रसाद वितरण आगामी 15 जून तक लगातार जारी रहेगा।

इस पावन अवधि में रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न यजमानों के सहयोग से महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। अब तक राजेंद्र हरिकिसनजी सरडा, रोहिणी सुनील काशिकर नागपुर, सुरेश अग्रवाल आर्वी, चेतन अग्रवाल नागपुर, अक्षय अग्रवाल अमरावती, पारेश वर्मा मालेगांव, माणिकराव लोखंडे आर्वी, एड। आनंद पारचोरे नागपुर सहित कई गणमान्य श्रद्धालुओं ने अलगअलग दिनों में यजमान बनकर सेवा अर्पित की है और भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया है।

15 जून तक चलेगा महाप्रसाद वितरण

धाम में सुबह 4.30 बजे श्री श्री रुक्मिणी द्वारकानाथ और श्री गोवर्धन गिरिराज भगवान की शुभ मंगल आरती, भक्तों द्वारा हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का सामूहिक जप, सुबह 7.30 बजे दर्शन आरती और इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की गुरुपूजा,पश्चात यजमानों के हाथों श्री सत्यनारायण भगवान की विशेष पूजा और कथा का आयोजन, 11 बजे भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को निरंतर महाप्रसाद का वितरण होता है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 4.2 करोड़ रुपये का गोल्ड डस्ट जब्त, ज्वेलर समेत तीन गिरफ्तार

Vidhan Parishad Election: महायुति और MVA में 17 सीटों पर संग्राम तय, जानें किन दिग्गजों में होगी सीधी भिड़ंत?

MMRDA का फैसलाः मेट्रो-9 से जुड़ेंगे 7 नए फुट ओवर ब्रिज, मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से मेट्रो सफर होगा आसान

Bada Mangal 2026: कल है पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग, फिर देखिए कृपा

ये भी पढ़े: बारामती के शिर्सुफल-पारवडी पुल पर गहरे गड्ढों से बढ़ा बड़ा संकट; अधूरा काम छोड़ने पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम

भक्तिमय हुआ विदर्भ का वृंदावन

पिछले 15 दिनों से कौंडिण्यपुर धाम में हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान, जपतप, भगवान के दर्शन और महाप्रसाद का लाभ ले रहे हैं। भक्तों की भारी उपस्थिति से पूरा परिसर हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो गया है। इस्कॉन कौंडिण्यपुर मंदिर के अध्यक्ष परमपूज्य अक्रूर प्रभुजी ने बताया कि यह पवित्र उत्सव आने वाले अगले 15 दिनों तक इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस दुर्लभ और पावन आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने तथा कौंडिण्यपुर धाम आकर पुण्य अर्जित करने की भावभीनी अपील की है।

Kaundinyapur adhik maas mahaprasad distribution one lakh devotees iskcon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 02:23 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.