नागपुर में नौतपा का कहर: 46.4 डिग्री तापमान के साथ जमकर तपी सिटी, धूप-छांव के बीच शाम को बढ़ी भारी उमस

Nagpur Weather Update: नागपुर में नौतपा के चौथे दिन पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान तो कम नहीं हुआ लेकिन शाम को उमस बढ़ गई।
Nagpur recorded a scorching 46.4°C on the fourth day of Nautapa. Brief afternoon drizzles failed to cool down the city, leading to intense humidity by evening.
नागपुर तापमान (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Climate Change Temperature News:  इस बार नौतपा भी कहर बरपा रहा है। नौतपा के चौथे दिन सिटी जमकर तपी। दोपहर 1।30 बजे तक तो मानो आसमान से आग ही बरस रही थी। उसके बाद 2 बजे के करीब आसमान में बादल छाने लगे। तेज हवा भी चलने लगी। कुछ इलाकों में तो बादल भी गरजने लगे। दक्षिण नागपुर के मानेवाड़ा सहित कुछ इलाकों में ढाई बजे के करीब कहीं कुछ मिनटों की बारिश हुई तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।

उसके बाद 4 बजे के करीब फिर धूप निकल आई। बादलों ने कुछ समय के लिए जलाती धूप से राहत तो दी लेकिन तापमान कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 46.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज किया गया। तेज धूप व भीषण गर्मी के चलते लोग फिलहाल बिना जरूरी कामों के घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Nagpur recorded a scorching 46.4°C on the fourth day of Nautapa. Brief afternoon drizzles failed to cool down the city, leading to intense humidity by evening.

शाम को बढ़ गई उमस

मिलेजुले मौसम के चलते शाम को उमस भी उबालने लगी। आसमान में काले बादलों के टुकड़े अठखेलियां करते रहे लेकिन बारिश फिर नहीं हुई। मौसम विभाग ने 3 जून तक सिटी का मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना जताई है। धूप-छांव का मौसम यानी आंशिक बदली का मौसम रहेगा।

30 मई को तो सिटी में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 29 मई से 3 जून तक आशिक बदली रहेगी। अधिकतम तापमान 43-44 डिसे और नागपुर न्यूनतम तापमान के 27 से 29 डिसे के आसपास बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं। रोज ही गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी या फिर बौछारें पड़ सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com