Bada Mangal 2026: कल है पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग, फिर देखिए कृपा
Bada Mangal 2026 Special Bhog: बड़ा मंगल 2026 का पांचवां मंगल विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर हनुमान जी को कुछ विशेष भोग अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी और राम (सौ.AI)
Bada Mangal Vrat 2026: 2 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनाए रखते है। इस दिन हनुमान भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते है और उन्हें प्रिय वस्तुएं व भोग भी चढ़ाते है।
यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर कुछ खास चीजें उन्हें चढ़ा सकते हैं। इससे कष्टों से राहत भी मिलती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये विशेष भोग
-
बेसन के लड्डू चढ़ाए
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पांचवे बड़े मंगल पर हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ा सकते है। कहते हैं कि, पूजा के बाद इन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में बांटने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
-
मीठा पान चढ़ाए
धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो हनुमान जी को गुलकंद युक्त मीठा पान अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से रुके हुए कार्यों में गति आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
-
बूंदी चढ़ाए
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति भी बढ़ती हैं।
यह भी पढ़ें–Kalashtami 2026: अधिकमास की कालाष्टमी को लेकर कंफ्यूज़न दूर, जानिए सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
प्रिय फूल अर्पित करें
बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आप हनुमान जी को गेंदे, कमल या लाल गुड़हल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और पान और चना चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि, हनुमान जी को ये सभी चीजें सच्चे भाव से अर्पित करने पर ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
बड़े मंगल पर इन बातों का रखें ध्यान
- बड़े मंगल पर हनुमान जी को चोला अर्पित करने का विशेष महत्व है।
- बड़े मंगल के दिन काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें।
- मंदिर और घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।
