अमरावती इस्कॉन में रुक्मिणी द्वादशी और नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव 28 से; विशेष कथा, अभिषेक और 56 भोग का आयोजन
Amravati News: अमरावती इस्कॉन मंदिर में 28 अप्रैल को रुक्मिणी द्वादशी और 30 अप्रैल को नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव मनाया जाएगा। महाअभिषेक, कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
Amravati Rukmini Dwadashi 2026: अमरावती इस्कॉन द्वारा 28 अप्रैल को श्री रुक्मिणी द्वादशी महामहोत्सव तथा 30 अप्रैल को श्री नृसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राठी नगर स्थित सरस्वती कॉलोनी में श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश आध्यात्मिक संस्कार केंद्र में आयोजित महामहोत्सवों में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से बडी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। फोटो इस्कॉनपहला महामहोत्सव 28 अप्रैल को प्रातः 4।30 बजे मंगल आरती से प्रारंभ होगा।
इसके बाद हरे कृष्ण महामंत्र का सामूहिक जप, दर्शन आरती और गुरु पूजा होगी। सायं 6 बजे संकीर्तन के साथ श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश का महाअभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात इस्कॉन भक्त प्रह्लाद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा श्री रुक्मिणी जन्मोत्सव पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम में श्रीमान अनंतशेष प्रभुजी द्वारा रुक्मिणी कथा का वाचन, 56 भोग दर्शन, श्री रुक्मिणी महारानी के विशेष चरण दर्शन तथा महाआरती का आयोजन भी होगा। अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं: प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना और नोटिस
बढ़ती गर्मी और लू का खतरा, यवतमाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
नकली बीटी बीज पर कृषि विभाग सख्त: खरीफ सीजन से पहले अलर्ट, टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों से सतर्क रहने की अपील
गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 44 डिग्री तापमान के बीच यवतमाल के 67 केंद्रों में हीट स्ट्रोक कक्ष तैयार
श्री नृसिंह प्राकट्य लीला पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति दूसरा महामहोत्सव 30 अप्रैल को श्री नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होगा। प्रातः 430 बजे श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश तथा श्री श्री लक्ष्मी नृसिंहप्रह्लाद की मंगल आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
इसके बाद सामूहिक महामंत्र जप, दर्शन आरती और गुरु पूजा सम्पन्न होगी। सायंकाल 6 बजे संकीर्तन के साथ श्री श्री लक्ष्मी नृसिंह एवं प्रह्लाद का महाअभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा श्री नृसिंह प्राकट्य लीला पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
साथ ही श्रीमान अनंतशेष प्रभुजी द्वारा नृसिंहप्रह्लाद कथा का श्रवण कराया जाएगा। 56 भोग दर्शन, महाअरती और महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस्कॉन अमरावती के अध्यक्ष श्रीमान अद्वैताचार्य प्रभुजी ने अमरावतीवासियों से इन दोनों महामहोत्सवों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश तथा श्री श्री लक्ष्मी नृसिंहप्रह्लाद का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
आयोजन की तैयारियों में इस्कॉन अमरावती के भक्तगण दिनरात सेवा में जुटे हुए हैं।
