Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नकली बीटी बीज पर कृषि विभाग सख्त: खरीफ सीजन से पहले अलर्ट, टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों से सतर्क रहने की अपील

Yavatmal Fake BT Seeds: खरीफ सीजन से पहले यवतमाल में नकली बीटी बीज, खाद और कीटनाशकों पर रोक के लिए कृषि विभाग अलर्ट है। संदिग्ध विक्रेताओं की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 26, 2026 | 02:22 PM

यवतमाल नकली बीटी बीज, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Agriculture Department Warning: यवतमाल जिला में आगामी खरीफ सीजन में नकली बीटी बीज, खाद और कीटनाशकों के बाजार में आने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस खतरे को रोकने के लिए जिले में एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध बीज या विक्रेता की जानकारी तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जा सके।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बिना बिल के बीज बिल्कुल न खरीदें, अधिक उत्पादन के झूठे दावे करने वाले लोगों के झांसे में न आएं हमेशा अधिकृत विक्रेताओं और लाइसेंसधारी कृषि सेवा केंद्रों से ही बीज खरीदें। सड़क किनारे या अनधिकृत व्यक्तियों से बीज खरीदने से बचें, अन्यथा खरीफ सीजन में अंकुरण क्षमता से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं।

शिकायत निवारण कक्ष

यदि आपके क्षेत्र में HTBT कपास बीज की विक्री या भंडारण होता दिखाई दे, तो तुरंत जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय यवतमाल या तालुका स्तर के बीज निरीक्षक को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ऐसी जानकारी जिला कृषि विभाग व्दारा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

राज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति

MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना

14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार

तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत

यह भी पढ़ें:-गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 44 डिग्री तापमान के बीच यवतमाल के 67 केंद्रों में हीट स्ट्रोक कक्ष तैयार

‘HTBT’ बीज पर लगा है कानूनी प्रतिबंध

भारत में HTBT (हबर्बोसाइड टॉलरेंट बीटी कॉटन) बीज पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसे आम भाषा में “राउंडअप बीटी” या “चोर बीटी” भी कहा जाता है। ऐसे बीजों की बिक्री, भंडारण या खेती करना पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत दंडनीय अपराध है। कृषि विभाग ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की है।

Yavatmal agriculture department alert on fake bt seeds kharif maharashtra news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Agriculture Crops
  • Agriculture Sector
  • Maharashtra News
  • Yavatmal
  • Yavatmal District
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.