Amravati District: अमरावती जिले में पिछले पांच वर्षों में वाहनों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की गई है. प्रादेशिक परिवहन कार्यालय RTO के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 में जहां कुल 8,37,773 वाहन पंजीकृत थे, वहीं मार्च 2026 के अंत तक यह संख्या बढ़कर 10,84,250 हो गई है. यानी पांच साल में 2,46,477 नए वाहन सड़कों पर उतर गए हैं.
आरटीओ के जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर के मुताबिक, अब वाहन केवल जरूरत नहीं बल्कि हर परिवार का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं. बेहतर सड़क सुविधाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है. आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान दोपहिया वाहनों का रहा है, जिनकी संख्या में 1.90 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई.
इसके अलावा कार / जीप, ट्रैक्टर, ट्रक और अन्य वाहनों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. वर्ष 202526 में ही 57, 841 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है. जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है. अब तक 12,147 इलेक्ट्रिक दोपहिया, 335 कार, 557 ईरिक्शा और 553 डिलीवरी वैन पंजीकृत हो चुके हैं.
मानना है कि वाहन वृद्धि जहां विकास का संकेत है, वहीं इससे यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं.
उर्मिला पवार, आरटीओ अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का करें पालन नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य है और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें.