Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ब्राह्मणवाड़ा में तनाव फैलानेवाले 35 लोगों की शिनाख्त, पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 18, 2023 | 01:59 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती. जिले के चांदुर बाजार तहसील अंतर्गत ब्राह्मणवाडा थडी में 14 अप्रैल को निकाली गई रैली वार्ड नंबर 1 के प्रार्थना स्थल के सामने से जाते समय रैली में बज रहे डीजे को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए थे. जिसके चलते ब्राह्मणवाडा थडी में तनाव की स्थिति निर्माण हुई थी. इस मामले में रैली पर नजर रखने पुलिस द्वारा लगाए गए कैमरे के फुटेज से 35 आरोपियों की शिनाख्त कर ली है, किंतु उन्हें अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया.

ब्राह्मणवाडा थडी के थानेदार पंकज दाभाडे ने बताया कि सभी आरोपियों पर धारा 188 व मुंबई पुलिस कानून की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है, उनके खिलाफ सबूत जुटाकर चार्जशीट के साथ उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल सभी पुलिस के नजरकैद में है.

होगी एलसीबी में पेशी

कोर्ट में पेश करने के साथ ही सभी को जिला ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा के पीआई के समक्ष भी पेश किया जाएगा. ब्राह्मणवाडा थडी में शाम 5 बजे के दौरान निकाली गई रैली पर एक धार्मिक स्थल के सामने पहुंचते ही रैली में शामिल लोगों को डीजे बंद करने कहा गया था, लेकिन उन्होंने डीजे बंद न करने से वहां विवाद हुआ, पुलिस ने मध्यस्थता कर रैली आगे ले जाने के लिए कहा, किंतु वापसी के समय रात 10 बजे फिर उसी धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने से विवाद फिर बढ़ गया.

सम्बंधित ख़बरें

बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?

अमरावती में 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, विधायक रवि राणा के सख्त निर्देश

तिवसा के जंगलों में अवैध सड़क निर्माण का भंडाफोड़; वन विभाग ने जब्त कीं दो पोकलेन मशीनें, रेती तस्करों पर शक

अमरावती: चाकूबाजी में घायल मयूर सोलंके की 10 दिन बाद मौत, हत्या का मामला दर्ज; पुरानी रंजिश का शक

इस मामले में अब तक 35 आरोपियों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है, उनके खिलाफ सबूत जुटाकर आगामी 3 दिनों में सभी को एक साथ चार्जशीट के साथ न्यायालय में पेश किया जाएगा, वर्तमान स्थिति में गांव में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है, किंतु एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया है.

Identification of 35 people who spread tension in brahmanwada police will take action soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2023 | 11:00 PM

Topics:  

  • Ambedkar Jayanti
  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.