Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?

Bachchu Kadu Allegation: "यह बच्चू नहीं, बिच्छू है!" विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर तीखा हमला। चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप, ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई मुश्किलें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 05, 2026 | 09:21 AM

बच्चू कड़ू और प्रवीण तायडे प्रेस कॉन्फ्रेंस (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bachchu Kadu Audio Clip Leak: पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में हत्या की साजिश रचने की शिकायत शुक्रवार को दी गई। शनिवार को विधायक प्रवीण तायडे ने पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खुद को समाजसेवक बताने वाले बच्चू कडू असल में जहरीले बिच्छू हैं। यह बच्चू नहीं, बिच्छू है!।

साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा

विधायक तायडे ने पत्र परिषद में बताया कि उनके हाथ एक ऐसी क्लिप लगी है, जिसमें उनके चचेरे भाई की हत्या की साजिश रची जा रही थी। राजनीति में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन किसी को जान से मारने की साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चांदूर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिससे अब यह कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गया है।

विधायक तायडे ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि कई तीखे सवाल भी दागे। पिछले 20 वर्षों में इस गिरोह के माध्यम से कितने लोगों को रास्ते से हटाया गया? क्या सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर इन अपराधों को अब तक दबाया गया?, ऐसा सवाल खड़ा किया। तायडे ने भावुक होते हुए कहा कि यदि यह ऑडियो क्लिप समय पर सामने नहीं आती, तो आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया होता और एक चार साल का मासूम बच्चा अनाथ हो जाता।

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन

संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू

छत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता

छत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी

विकास बनाम द्वेष की राजनीति

विकास कार्यों के मुद्दे पर भी तायडे ने बच्चू कडू को घेरा। उन्होंने अमरावती-परतवाडा मार्ग, पुनर्वास योजनाओं और औद्योगिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जो काम पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए, वे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र का विकास करने में विफल रहने के कारण ही विरोधियों के मन में यह द्वेष और नफरत पैदा हुई है।

यह भी पढ़ें – ट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, 80 हजार मतदाताओं ने आपको चुनाव में हराया, तो क्या अब इसका गुस्सा उन मतदाताओं पर निकाला जाएगा? विधायक प्रवीण तायडे ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और सखोल जांच की मांग की है। कथित ऑडियो क्लिप में यवतमाल और वणी क्षेत्र की विभिन्न आपराधिक टोलियों का जिक्र है।

साथ ही इसमें ‘चाटू बाबा’ नामक संदर्भ भी आया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। क्या इन आपराधिक टोलियों और उनके प्रमुखों का बच्चू कडू (Bachchu Kadu) से कोई सीधा संबंध है? इसकी गहराई से तफ्तीश होने की मांग उन्होंने की। पत्र परिषद में सांसद डॉ. अनिल बोंडे, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, रविराज देशमुख, राजेश वानखडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी और भाजपा नेता तुषार भारतीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Praveen tayade vs bachchu kadu murder conspiracy allegations audio clip amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 09:21 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Bachchu Kadu
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.