अमरावती 46 डिग्री पर तप रहा, दिन ही नहीं रातें भी बनीं मुसीबत; डॉक्टरों ने दिल और सांस मरीजों को किया अलर्ट
Amravati Heatwave: अमरावती में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं रात में भी राहत नहीं मिलने से लोगों में डिहाइड्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती गर्मी, हीटवेव, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Heatwave Summer Alert: अमरावती जिले में मई के महीने में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं, जिससे अमरावती के नागरिक पूरी तरह बेहाल हैं। दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है और अब रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही है। जिससे लोगों को चौबीसों घंटे राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के थपेड़ों से नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं। विदर्भ में सबसे गर्म अमरावती व वर्धा है, जिनका तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ते शहरीकरण, कांक्रीटीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि रात में ठंडक न मिलने के कारण शरीर को जो रिकवरी मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है।
इस हीटवेव के कारण लोगों में डिहाइडेशन, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर दिल और सांस के मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
नासिक में 4,000 करोड़ के टेंडर पर सियासी घमासान; सुहास कांदे के आरोपों पर समीर भुजबल का पलटवार, सभी आरोप खारिज
दिन-रात तापमान का अंतर घटा
आमतौर पर दिन और रात के अमरावती तापमान में करीब 17 से 38 डिग्री सेल्सियस का अंतर होना जरूरी माना जाता है। लेकिन वर्तमान में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बहुत अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस वजह से शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक नहीं मिल पा रही है, जो बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है।
यह भी पढ़ें:-शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, नागपुर हाई कोर्ट पहुंचा 19 लाख का विवाद; याचिका खारिज
तापमान में हुई वृद्धि
| क्रमांक | तारीख | अधिकतम तापमान (°से.) | न्यूनतम तापमान (°से.) |
|---|---|---|---|
| 1 | 12 मई | 45.4 | 30.1 |
| 2 | 13 मई | 45.4 | 26.9 |
| 3 | 14 मई | 45.8 | 31.1 |
| 4 | 15 मई | 45.2 | 28.9 |
| 5 | 16 मई | 46.0 | 26.3 |
