Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू, अंबा मंगलम समीप की घटना, मामला किया गया दर्ज

अमरावती में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर इलेक्ट्रीशियन शैलेश राणे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 22, 2026 | 07:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime: राजापेठ थाना क्षेत्र के अंबा मंगल कार्यालय के पास शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक इलेक्ट्रीशियन पर चाकू से जानलेवा हमला किया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय वानखड़े और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.शिकायतकर्ता शैलेश लक्ष्मणराव राणे 31, शिवशक्ति नगर जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, 21 अप्रैल को भोजन करने के बाद अंबा मंगल कार्यालय के पास के मैदान में टहलने गए थे.

इसी दौरान वहां आरोपी अजय वानखड़े अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया. अजय ने शैलेश से शराब पीने के लिए 200 रुपये की मांग की. जब शैलेश ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी. शरीर पर कई गंभीर वार किएशैलेश द्वारा विरोध करने पर, अजय वानखड़े ने अपनी कमर से चाकू निकाला और चिल्लाते हुए कहा, आज इसका गेम खल्लास करते हैं.

आरोपी ने जान से मारने की नीयत से शैलेश के शरीर पर कई वार किए. हमले में शैलेश के पेट के बाएं हिस्से, दाहिने हिस्से और माथे पर गहरे जख्म आए हैं. हमले के बाद घायल शैलेश किसी तरह अपनी जान बचाकर बेनाम चौक की ओर भागे और अपने मित्र छोटू वानखड़े को फोन किया. उनके मित्र ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वार्ड नंबर 30 में उनका उपचार चल रहा है. शैलेश राणे की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

60 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

सेंधमारी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदा था नया ट्रैक्टर, एलसीबी की कार्रवाई

ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला,भंडारा महावितरण को 7.10 लाख का नुकसान 

अमरावती शहर के मध्य प्रसाधन गृह का अभाव, महापौर और मनपा प्रशासन प्रत्यक्ष मुआयना करें

He stabbed me when i didn t pay for the liquor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.