हनुमानगढ़ी बनेगा अध्यात्म का केंद्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati District: अमरावती शहर से सटे मालेगांव स्थित हनुमानगढ़ी क्षेत्र को एक राज्य-स्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। जो आध्यात्म, पर्यटन और पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रख कर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के आदेशानुसार, शहर से सटे हनुमानगढ़ी पर्यटन परियोजना के विकास हेतु योजना एवं भौतिक निरीक्षण दौरा विधायक रवि राणा की उपस्थिति में हुआ।
निरीक्षण के दौरान विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष येरेकर, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीता महापात्रा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उप वन संरक्षक अर्जुन, उप विभागीय अधिकारी एवं निवासी उप जिलाधिकारी भटकर, पर्यटन विभाग प्रबंधक विजय अवधाने सहित संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
करीब तीन घंटे के इस निरीक्षण में हनुमान गढ़ी, कवर्धाधाम, महानुभाव आश्रम, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, श्री श्री रविशंकर, छत्री झील, ओशो, इंद्रशेष दरबार आदि पर्यटन स्थलों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनागत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिसमें भक्तों के लिए आवास, योगाभ्यास केंद्र और अमृत कुंड का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकी, शौचालय, पानपोई, राम भवन, ओपन थिएटर, संगीतमय फव्वारा, लेजर शो, कंक्रीट की सड़कें, नालियां, पेंविंग ब्लॉक, दीवार परिसर, आधुनिक उद्यान और नर्सरी, विद्युतीकरण, पार्किंग स्थल और पार्किंग सुविधाएं, आध्यात्मिक आवास केंद्र, छत्री तालाब से हनुमानगढ़ी तक रोपवे, यज्ञशाला, संत आवास और आध्यात्मिक पर्यटन, केंद्र का विकास आदि विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़े: Akola News: शिवाजी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लिए गए विविध कार्यक्रम
इस दौरान, अधिकारियों द्वारा किए प्रस्तुतिकरण में कार्यान्वित में आने वाली कुछ कमियों को उजागर किया गया और आवश्यक सुधार और मार्गदर्शन किया। इस निरीक्षण के दौरान युवा स्वाभिमान पार्टी के कई पदाधिकारी जिनमें सुनील राणा, चंद्रकुमार जाजोदिया, उमेश ढोणे, डोलेंद्र पाटिल, विजय खंडेलवाल, कुंदन यादव, हर्षल रेवणे, नितिन मस्के, रोहन शर्मा, श्रीकांत इंगले, अर्चित जाजोदिया, विनय तन्ना, कमलेश कारिया, राहुल बजाज, अनिकेत जोशी, महेश मूलचंदानी आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।