- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 10 Day Ganesh Festival Will Begin From Tomorrow Preparations For Festival Are In Final Stages
कल से आरंभ होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, अंतिम चरणों में उत्सव की तैयारियां
- Written By: आंचल लोखंडे
Ganeshotsav 2025: अकोला शहर तथा जिले में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर शुरू है। गौरी पुत्र भगवान श्री गणेशजी का 10 दिवसीय उत्सव बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।

कल से आरंभ होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: अकोला शहर तथा जिले में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर शुरू है। गौरी पुत्र भगवान श्री गणेशजी का 10 दिवसीय उत्सव बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। घरों में परिजन और सार्वजनिक मंडलों के कार्यकर्ता बाप्पा के स्वागत की तैयारियों तन, मन, धन से जुटे हुए है। घरों में अलग-अलग थीम पर झांकियां बनाई जा रही हैं, वहीं सार्वजनिक गणेश मंडलों में भी तैयारियां अंतिम चरणों में है। मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम आकार देने में जुटे हुए हैं। श्रीगणेश मूर्ति व श्री स्थापना के आकर्षक मंदिर की प्रतिकृतियों से बाजार सज गए है।
शहर तथा जिले में शुरू भारी बारिश के बावजूद लोगों में गणेशोत्सव का उत्साह कायम है। शहर में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर शुरू है। शहर में पोले के दिन से लगातार रिमझिम बारिश शुरू थी। जिससे पिछले 2 दिनों से शहर में सूरज दिखाई नहीं दिया। लेकिन रविवार को बारिश ने थोड़ी विश्रांती ली और सूरज ने कुछ देर के लिए अपने दर्शन दिए है, लेकिन बादलों का डेरा कायम है। जिससे बारिश खुलने से शहर में कई इलाकों में गणेशोत्सव पर भगवान गणेश की मूर्तियों की दूकानें तथा स्टाल सज गए है। गणेशोत्सव पर्व नजदीक आने से श्री स्थापना के लिए सार्वजनिक पंडाल, घरों में आकर्षक सजावट शुरू की गई है। इस वर्ष बारिश के बावजूद गणेशोत्सव का लोगों में उत्साह कायम है।
गणेश मूर्तियां व आकर्षक मंदिर की
गणेशोत्सव पर महानगर के प्रत्येक चौराहों, बाजारों में गणेश मूर्तियां व आकर्षक मंदिर की प्रतिकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हुई है। चौपहिया वाहन, स्टाल व हाथगाडियों पर भी गणेश मूर्तियां बेची जा रही है। जिसमें मिट्टी से बनीं मूर्ति 500 रु। लेकर 2,000 रु। तक, प्लास्टर ऑफ पैरिस मिक्स से बनीं मूर्ति 251 रु। से लेकर 1,100 तक तथा प्लास्टर ऑफ पैरिस से बनीं व आकर्षक सजावट की गई मूर्ति 1,100 रु। से लेकर 11,000 रु। तक स्टाल पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला द्वारा रिश्तेदार को पीठ पर ले जाने का वायरल वीडियो, GMC की जांच शुरू
अकोला मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, प्रकाश तायडे ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
अकोला: मोर्णा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की 67 करोड़ की योजना अधर में, तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शोधन कार्य
अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क
इसी तरह से श्रीगणेश स्थापना के लिए मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति 500 रु। से लेकर 8,000 रु। तक उपलब्ध है। गणेशोत्सव पर स्थानीय अकोला क्रिकेट क्लब के विशाल प्रांगण में गणेश मूर्ति बिक्री की कई दूकानें लगाई जा रही है। पूजन सामग्री दूकानों में ग्राहकों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक घरों में गणेशोत्सव मनाने के लिए कार्य शुरू किया गया है।
ये भी पढ़े: Yavatamal News: 8 जगह डकैती करने वाले 3 धराए, उधर महादेव मंदिर की दानपेटी फोड़कर रकम उड़ाई
मोदक के साथ विविध तरह की मिठाई उपलब्ध
इस त्यौहार में मोदक के साथ साथ विविध तरह की मिठाई भी बिक्री के लिए भी बनाई जा रही है। महानगर में सिंधी कैम्प, संत तुकाराम चौक, कौलखेड, पुराना इनकम टैक्स चौक, जठारपेठ, जयहिंद चौक, तापडिया नगर, राऊतवाडी, दुर्गा चौक, डाबकी रोड, ग्राम उमरी, ग्राम मलकापुर, शिवनी, ग्राम शिवर, ग्राम शिलोडा, गुलजारपुरा सहित विविध भागों में तथा बाजारों में गणेश मूर्तियों की बिक्री के साथ अन्य सामग्री की दूकानें चौपहिया वाहन, स्टाल व हाथगाड़ियों पर लगी है। सभी बाजारों में लगी दूकानें व हाथगाड़ियों पर गणेश मूर्तियां तथा पूजन सामग्री आदि की खरीदी करने के लिए नागरिकों द्वारा भीड़ की जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस वर्ष गणेशोत्सव मनाने के लिए उत्साह देखा जा रहा है।
10 day ganesh festival will begin from tomorrow preparations for festival are in final stages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMबंदरों ने सिखाया इंसानों को सबक! पानी पीकर बंद किया नल, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 09, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














