- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Hamal Strike Anjan Gaon Surji Mandi Market Committee Disruption
अंजनगांव सुर्जी मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप; लू से हमाल बेहोश, अव्यवस्था पर भड़का गुस्सा
Amravati News: अंजनगांव सुर्जी कृषि उपज बाजार समिति में लू लगने से एक हमाल के बेहोश होने के बाद काम बंद आंदोलन शुरू हो गया। भीषण गर्मी और छांव की कमी के कारण हमालों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया

Farmers Issues Amravati: अंजनगांव सुर्जी की कृषि उपज बाजार समिति इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार होती नजर आ रही है। संचालक मंडल के अपात्र घोषित होने के ठीक दूसरे दिन ही बाजार समिति में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।
भीषण गर्मी के चलते एक हमाल के बेहोश होकर गिरने के बाद हमालों ने काम बंद आंदोलन छेड़ दिया, जिससे बाजार में खरीदबिक्री के सभी काम ठप हो गए। फोटो मंडी1,2। शनिवार को साप्ताहिक बाजार के चलते गेहूं और अन्य अनाज की भारी आवक थी। सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
इसी दौरान करीब 11 बजे हमाली का काम कर रहे अब्दुल जुनैद 31 तेज गर्मी के कारण लू लगने से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद हमालों का गुस्सा भड़क उठा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश
नागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
AIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
NEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए पहले ही बाजार समिति से यार्ड में छाया के लिए नेट लगाने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज किया। इसके विरोध में हमालों ने साफ कह दिया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब हमाल कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। समिति में केवल दो स्थायी कर्मचारी हैं और प्रभारी सचिव छुट्टी पर होने के कारण पूरा कामकाज ठप हो गया। इससे किसानों का माल तौलने और भराई का काम रुक गया, और उन्हें तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा।
आखिरकार व्यापारी विजुभाऊ भांबुरकर, जगदीश शेळके, मोहम्मद सिद्दीक और संजय चोरे ने पहल कर स्थिति को संभाला। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि यदि जल्द नेट नहीं लगाया गया, तो अगले दिन से सुबह 8 से 11 बजे तक ही काम किया जाएगा। इस समझौते के बाद दोपहर करीब ढाई बजे हमालों ने काम दोबारा शुरू किया।
इस पूरे घटनाक्रम ने बाजार समिति की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है। संचालक मंडल के अपात्र होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा प्रशासक की नियुक्ति नहीं किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। कर्मचारियों की कमी और जिम्मेदार अधिकारियों के अभाव में समिति का कामकाज पूरी तरह चरमरा गया है।
बाक्स प्रशासन तत्काल ध्यान दें। प्रशासक के अभाव में बाजार समिति में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। यदि हमने मध्यस्थता नहीं की होती, तो किसानों और हमालों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो सकता था। प्रशासन को इस मामले में तत्काल ध्यान देना चाहिए।
Hamal strike anjan gaon surji mandi market committee disruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
May 16, 2026 | 02:18 PMAmazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
May 16, 2026 | 02:14 PMनागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश
May 16, 2026 | 02:12 PMनागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
May 16, 2026 | 02:02 PMAC Sleep Mode: रिमोट का यह खास बटन दबाएं, रातभर में कम होगा आपका भारी-भरकम बिजली का बिल
May 16, 2026 | 02:00 PMबिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
May 16, 2026 | 01:55 PM‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया’, Ayushmann Khurrana ने की हेलन की जमकर तारीफ, आशा भोसले का भी किया जिक्र
May 16, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












