समृद्धि महामार्ग पर पकड़ी गई सरकारी चावल की बड़ी खेप, अमरावती में 51 लाख का माल जब्त

Rice Smuggling: अकोला से समृद्धि महामार्ग के रास्ते सरकारी चावल की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। तलेगांव दशासर पुलिस ने ट्रक रोककर 610 बोरे सरकारी चावल और 51.31 लाख का माल जब्त किया।
Rice Truck Seized
अमरावती में जब्त चावल का ट्रक (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Rice Truck Seized: अमरावती जिले की तलेगांव दशासर पुलिस को जानकारी मिली थी कि अकोला जिले के बालापुर से एक ट्रक में सरकारी चावल भरकर समृद्धि महामार्ग से गुजरने वाला हैं। खबर के मिलते ही पुलिस ने हरकत में आकर समृद्धि महामार्ग पर जाल बिछाकर ट्रक को रुकवाया। ट्रक की जांच करने पर उसमें 610 बोरे सरकारी सरकारी चावल पाया गया। पुलिस ने सभी चावल जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्र. एमएच -40/ सीएम -8281 से अकोला से सरकारी चावल की तस्करी होने की जानकारी तलेगांव पुलिस को मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त ट्रक आते ही उसे रोका। चावल के बारे में पूछताछ की गई। जिस पर चालक ने पहले तो टालमटोल जवाब दिए। जिसके चलते पुलिस ने जांच के लिए उक्त ट्रक को थाने में जमा किया गया।

ट्रक ड्राइवर और चावल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित आपूर्ति विभाग को पत्र व्यवहार करने पर यह चावल सरकारी होने की प्राथमिक रिपोर्ट प्रवीण देवराव भागवत ने पूलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चालक इरफान खान हमीद खान (28, मकई, लालगंज, प्रतापगढ़, मध्यप्रदेश) व अज्ञात चावल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुल 51 लाख 31 हजार रुपए का माल किया जब्त

पुलिस ने ट्रक में चावल 610 कट्टे में 305 क्विंटल कीमत 2 लाख 13 हजार 500 रुपए व ट्रक कीमत 30 लाख रुपए ऐसा कुल 51 लाख 31 हजार रुपए का माल जब्त किया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपराध शाखा के पीआई किरण वानखड़े के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी किरण औटे के नेतृत्व में अमर काले, सचिन गायधने, पवन अलोने, गौतम गवले, सागर गवली ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com