Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीएच रायसोनी विश्वविद्यालय में क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन, छात्रों ने दिखाया विविध कौशल

  • Author By Anuj Sahu | published By navabharat |
Updated On: Mar 08, 2026 | 02:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: युवाओं में प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें मंच प्रदान करने की. यह बात जीएच रायसोनी यूनिवर्सिटी के युवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों ने साबित किया. सप्ताह भर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक स्पर्धाओं में नाट्य और गायन कौशल का परिचय कराया.

वहीं दूसरी ओर विविध मैदानी और इनडोर खेलों में अपनी नेतृत्व कला क्षमता तथा कुशाग्र बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित किया. उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में कॉलेज ऑफ एनीमेशन बायोइंजीनियरिंग एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक संचालक विजय राऊत और विशेष अतिथि के रूप में विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के संचालक डॉ. सतीश मालोदे उपस्थित रहे.

समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक ही संगीत गायन तथा फैशन शो के माध्यम से अतिथियों के साथ ही अन्य दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राऊत ने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. विशेष अतिथि डॉ. मालोदे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का यही समय उनकी बहिर्मुखी प्रतिभा को निखारता है.

सम्बंधित ख़बरें

दुबई एयरपोर्ट पर मिसाइल अलर्ट, यात्रियों को ले जाया गया बंकर में! पुणे लौटे भारतीयों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

राजू पाटिल की आत्महत्या से शैक्षणिक क्षेत्र में हलचल, पुणे पुलिस कर रही है जांच

कट्टर देशभक्त थे सावरकर…नागपुर में गरजे नितिन गडकरी, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

ईरान-इजराइल संघर्ष की आंच मुंबई तक, नाविक दीक्षित सोलंकी लापता; शव मिलने तक पिता ने माला चढ़ाने से किया इनकार

इस दौरान पर मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनायक देशपांडे, कुलसचिव डॉ. स्नेहिल जायसवाल, विद्यार्थी कल्याण विभाग के अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत अवचट एवं महोत्सव के समन्वयक डॉ. शैलेश ठाकरे और डॉ. सचिन पडोले भी उपस्थित रहे समापन समारोह में संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

Gh raisoni university organises sports festival students showcase diverse skills

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2026 | 01:56 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.