- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Focus On Development By Keeping Restraint And Peace The Call Of The Foster Minister
संयम व शांति रखकर विकास पर फोकस करें, पालकमंत्री का आह्वान
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
अमरावती. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई उचित रहने की बात स्पष्ट करते हुए पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने शहर समेत जिले में सभी से संयम व शांति बरतने का पूरजोर आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जिला संस्कृति व अपनी एतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है.
जिले को जलता रखने का प्रयास किया जाना उचित नहीं है. शासन के नियमों का उल्लंघन सहन नहीं करेंगे. राजापेठ उड़ान पुल पर पुतला लगाने का कोई प्रस्ताव अथवा निवेदन ना तो मनपा के पास है और ना ही कलेक्ट्रेट में है. केवल महानगर पालिका चुनाव मुहाने पर शहरवासियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है.
नगर विकास विभाग करेंगा जांच
राजापेठ उड़ान पुल पर बिना परमिशन पुतला लगाए जाने के 4 दिनों बाद कार्रवाई हुई. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की. इसको लेकर उठ रहे सवालों पर पालकमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संदर्भ में नगर विकास विभाग स्तर पर जांच होगी. प्रशासन से रिपोर्ट तलब की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती अश्लील वीडियो कांड पर भड़का महाराष्ट्र! शरद पवार गुट ने CM फडणवीस को पत्र लिख की SIT जांच की मांग
अमरावती में 180 लड़कियों का यौन शोषण! आरोपी अयान के घर चला बुलडोजर, नवनीत राणा ने की एनकाउंटर की मांग
स्वच्छता व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,अमरावती मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा का निरीक्षण
दर्यापुर तहसील कार्यालय की लापरवाही, जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिक परेशान
छत्रपति शिवाजी महाराज ने महिलाओं का आदर किया है. रयत में महिलाओं का अपमान करने वालों को दंड दिया जाता था. उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान है कि पुतला जलाने अथवा उग्र प्रतिक्रिया देने से बचे. जिला विकास के लिए एकजुट हो.
बेलोरो एयरपोर्ट जल्द मीटिंग
बेलोरा एयरपोर्ट को लेकर राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार एक-दो दिन में मुंबई मंत्रालय में समीक्षा बैठक लेंगे. जिसमें अधिग्रहण व टर्मिनल को लेकर चर्चा कर निर्णय लिया जाएंगा. चिखलदरा में स्काय वाक को लेकर केंद्रीय पर्यावरण विभाग की दिक्कत निर्माण हुई है. केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने स्काय वाक की छाव के कारण प्रभावित होने वाले पेड़-पौधे सूख जाने की संभावनाएं जताई हैं. इसको लेकर हाल ही में पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ मीटिंग हुई है. जल्द ही यह दिक्कत भी दूर होगी.
अमरावती में गर्वमेंट मेडिकल कालेज के लिए नांदगांव पेठ में ई-क्लास की जगह प्रस्तावित की गई है. पत्र परिषद में पूर्व पालकमंत्री डा. सुनील देशमुख, जिप अध्यक्ष बबलू देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, विलासराव इंगोले, एड. दिलीप एडतकर, किशोर बोरकर, महिला अध्यक्ष अंजलि ठाकरे, पूर्व मेयर मिलिंद चिमोटे समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.
Focus on development by keeping restraint and peace the call of the foster minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का जलवा, MI के खिलाफ झटके 2 विकेट और रच दिया इतिहास; बने पंजाब के नंबर-1 गेंदबाज
Apr 16, 2026 | 08:29 PMठाणे की सुरभि रानाडे सीबीएसई में राज्य में अव्वल, 10 वीं में हासिल किया 99.60 प्रतिशत
Apr 16, 2026 | 08:27 PMगृह मंत्रालय ने बागेश्वर धाम को दी बड़ी मंजूरी, मिला FCRA लाइसेंस; अब विदेशी भक्त भी दे सकेंगे चंदा
Apr 16, 2026 | 08:23 PMब्रिटेन में बीयर और चिकन पर मंडराया बड़ा संकट! होर्मुज तनाव ने उड़ाई सरकार की नींद, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 16, 2026 | 08:17 PMMumbai Indians: रोहित शर्मा कब करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए आई बड़ी खबर
Apr 16, 2026 | 08:16 PM8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ₹69,000 होगी मिनिमम सैलरी! NC-JCM ने रखा प्रस्ताव
Apr 16, 2026 | 08:16 PMरोहणा-इंदूरखा मार्ग पर पुल निर्माण में अनियमितता, मुख्यमंत्री से शिकायत
Apr 16, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














