कीटनाशक छिड़कने वालों पर FIR, सामाजिक वनीकरण विभाग की कार्रवाई

Policeman hit couple with vehicle, case registered
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. वलगांव के गोपालपुर में सामाजिक वनीकरण परिक्षेत्र में किए गए पौधारोपण पर जहरीला कीटकनाशक दवाई का छिड़काव करने से 1300 पौधे जल गए. कीटनाशक का छिड़काव करने वाले 4 लोगों के खिलाफ वलगांव पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं. सामाजिक वनीकरण परिक्षेत्र के वनपाल सतीश श्रीराम इंगले की रिपोर्ट पर हरिदास वानखड़े, रविंद्र बोरकर, बंडू बोरकरें, गोवर्धन बोरकर( सभी गोपालपुर निवासी) है.

लगाए थे 2500 पौधे 
सामाजिक वनीकरण परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोपालपुर में क्षेत्र सर्वे क्रमांक 7 में 2500 पौधे लगाए गए थे, इन पौधों पर आरोपियों ने जहरीला राजस्थानी कीटनाशक का छिड़काव किया, जिससे 1300 जल गए, जिससे एक लाख 70 हजार 300 का नुकसान हो गया, इस पता चलते ही वनपाल सतीश इंगले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत के आधार पर 4 संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com