- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Farmers And Laborers Are The Most Affected By The Intense Heat
भीषण गर्मी से किसान व मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित, ठंडे पेय, शरबत और आइसक्रीम की मांग में इजाफा
गर्मी के प्रकोप से किसान व मजदूर वर्ग प्रभावित, ठंडे पेय की मांग बढ़ी, प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Amravati News: जिले में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है और तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों और दिनभर बाहर काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। कई लोगों ने अब सुबह और शाम के समय काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी भी महसूस होने लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
विधान परिषद चुनाव: महाविकास आघाड़ी के हर्षजीत देशमुख ने भरा नामांकन, यशोमति ठाकुर बनीं कांग्रेस पर्यवेक्षक
झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
शहर के बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम है, जबकि ठंडे पेय, शरबत और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है और परीक्षाएं भी प्रातःकालीन सत्र में आयोजित की जा रही हैं।
प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में पेयजल और छाया की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को भी तेज धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
फोटो गर्मी गर्मी से बचाव के उपाय: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अधिक पानी और तरल पदार्थ नींबू पानी, छाछ, शरबत लें। सिर को टोपी, दुपट्टा या छाते से ढकें। हल्के व ढीले कपड़े पहनें। तेज धूप में अनावश्यक यात्रा से बचें।
धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का विशेष ध्यान रखें। धूप का चश्मा व सनस्क्रीन का उपयोग करें। बच्चों व बुजुर्ग का रखें ख्याल। बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
शरीर में पानी की कमी न होने दें, नियमित रूप से तरल पदार्थ लेते रहें और दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, अन्यथा हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।
(रोशन वाघमारे)
Farmers and laborers are the most affected by the intense heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच
May 31, 2026 | 12:32 PMसिकुड़ते जंगल, आबादी में तेंदुए: नागपुर में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना गंभीर चुनौती, सटीक आंकड़ों का अभाव
May 31, 2026 | 12:30 PMBad Luck plants: इन पौधों की पूजा तो होती है, लेकिन घर में लगाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वजह
May 31, 2026 | 12:30 PMMassachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














