-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- El Nino Impact Maharashtra Monsoon Alert Kharif Sowing Guidelines Farmers
अमरावती में अल नीनो का असर बढ़ा सकता है किसानों की चिंता, प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह
- Written By: केतकी मोडक
El Nino Impact on Amravati: अल नीनो व मौसम चक्र में बदलाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को खरीफ बुआई में जल्दबाजी न करने, कम पानी वाली फसलें चुनने और ड्रिप सिंचाई अपनाने की सलाह दी है।

किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Amravati Farmer Advisory: जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और अनियमित वर्षा के बीच “अल नीनो” एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके प्रभाव से इस वर्ष मानसून की रफ्तार प्रभावित हो सकती है, जिससे कृषि क्षेत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार ही खेती संबंधी निर्णय लेने की अपील की है।
क्या है अल नीनो ?
विशेषज्ञों के अनुसार अल नीनो प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भाग में समुद्री सतह के तापमान में असामान्य वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली वैश्विक जलवायु घटना है। इसका असर दुनिया के कई देशों के मौसम चक्र पर पड़ता है। भारत में भी अल नीनो का सीधा प्रभाव मानसून की सक्रियता और वर्षा की मात्रा पर देखा जाता है।
पहले भी दिख चुका है असर वर्ष 1982, 1987, 2002, 2009 और 2015 में अल नीनो के प्रभाव के दौरान देश के कई हिस्सों में कम वर्षा और सूखे जैसी परिस्थितियां देखने को मिली थीं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा की कमी और कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि की स्थिति बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
सरकार ने बढ़ाई तैयारी
महाराष्ट्र सरकार ने जलसंधारण, सूक्ष्म सिंचन, फसल बीमा और मौसम आधारित कृषि सलाह जैसी योजनाओं पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों से अपील की है कि वे बुवाई में जल्दबाजी न करें और केवल कृषि तथा मौसम विभाग के अधिकृत मार्गदर्शन के अनुसार ही निर्णय लें।
- प्रमुख जोखिम कम वर्षा/अतिवृष्टि
- प्रभावित वर्ष 1982, 1987, 2002, 2009, 2015
- सिंचाई विकल्प: ड्रिप, संप्रकलर
- सरकारी फोकस: जलसंधारण, फसल बीमा
- लाभकारी उपाय जल संरक्षण
- मुख्य संदेश: वैज्ञानिक खेती अपनाएं
किसानों के लिए विशेषज्ञों की सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बिना आधिकारिक सलाह के जल्दबाजी में बुवाई नहीं करने की सलाह दी है। कम पानी में तैयार होने वाली फसलों का चयन, जल संरक्षण, द्विप और संप्रिंकलर सिंचाई का उपयोग तथा फसल बीमा कराने पर जोर दिया गया है। पशुपालकों को भी चारे और पानी की उपलब्धता के लिए पूर्व नियोजन करने की सलाह दी गई है।
वैज्ञानिक खेती ही समाधान विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक नियोजन, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से अल नीनो के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय पर सही निर्णय, मौसम की जानकारी और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किसानों को संभावित नुकसान से बचा सकता है।
यह भी पढ़ें:- भंडारा-गोंदिया सीमा का प्रमुख संपर्क मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
इन राज्यों पर अधिक खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य अल नीनो के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों में वर्षा का असंतुलन कृषि उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। इसलिए किसानों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की आवश्यकता है।
El nino impact maharashtra monsoon alert kharif sowing guidelines farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Om Chanting : योग करते समय ॐ का जाप क्यों है जरूरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 21, 2026 | 09:04 AMरोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
Jun 21, 2026 | 09:02 AMकोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
Jun 21, 2026 | 08:59 AMमेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
Jun 21, 2026 | 08:59 AMAaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
Jun 21, 2026 | 08:51 AMNEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
Jun 21, 2026 | 08:48 AMआईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
Jun 21, 2026 | 08:35 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM











