Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: महात्मा फुले मार्केट का उद्घाटन कब? तीन साल से बंद पड़ी दुकानों पर उठे सवाल

Mahatma Phule Market: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी में नगर परिषद द्वारा निर्मित महात्मा फुले मार्केट का निर्माण तीन वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक दुकानों का उद्घाटन और आवंटन नहीं हुआ है।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 08, 2026 | 08:00 PM

Mahatma Phule Market (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Shop Allotment: अमरावती शहर के अंजनगांव सुर्जी के बुधवारा क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित महात्मा फुले मार्केट में ओटो का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दुकानों ओटों का उद्घाटन और आवंटन नहीं होने से पूरा परिसर उपयोग के बिना पड़ा हुआ है।

इसे लेकर नागरिकों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। असामाजिक तत्वों का डेरा स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारियों को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मार्केट का निर्माण किया गया था।

महात्मा फुले मार्केट की दुकानें अब तक बंद

लेकिन उद्घाटन, नीलामी और दुकानों का आवंटन नहीं होने से पूरा मार्केट बंद पड़ा है। उपयोग नहीं होने के कारण सार्वजनिक संपत्ति बेकार हो रही है, परिसर में गंदगी बढ़ रही है तथा असामाजिक तत्वों द्वारा इसके दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश

स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी

Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा

महाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप

नागरिकों ने शीघ्र उद्घाटन की उठाई मांग

नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि महात्मा फुले मार्केट परिसर में उपलब्ध खाली स्थान पर अतिरिक्त दुकानों का निर्माण किया जाए। इसके बाद वर्तमान एवं नई दुकानों का पारदर्शी तरीके से आवंटन कर पात्र व्यापारियों को व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़े: गड़चिरोली में दर्दनाक हादसा! मछली पालन के टैंक में पैर फिसलने से गिरने के कारण किसान की डूबकर मौत

महात्मा फुले मार्केट का उद्घाटन कब?

व्यापारियों का कहना है कि यदि शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले मटन, चिकन और मछली विक्रेताओं को इस मार्केट में एक स्थान पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, तो शहर में अतिक्रमण कम होगा, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा और नागरिकों को भी व्यवस्थित बाजार की सुविधा मिल सकेगी।

तीन साल से बंद पड़ी दुकानों पर उठे सवाल

नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब लाखों रुपये खर्च कर परियोजना तैयार की जा चुकी है, तो उसका उद्घाटन आखिर कब होगा उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र उद्घाटन कर दुकानों का आवंटन करने तथा महात्मा फुले मार्केट का विस्तार करने की मांग की है।

Amravati news when will mahatma phule market open questions raised about shops that have been closed for three years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 05:53 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Market Committees

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.