Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परतवाड़ा मामला में 3 मोबाइल का डेटा रिकवर, फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; खुलेंगे राज

Amravati Crime News: परतवाड़ा यौन शोषण मामले में पुलिस ने आरोपियों के 3 मोबाइल का डेटा रिकवर कर लिया है। एसआईटी ने नागपुर से एक पीड़िता को खोजकर उसका बयान दर्ज किया है, जिससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।

  • Author By Amit Shamdiwal | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 19, 2026 | 07:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Paratwada News: अमरावती पुलिस को परतवाड़ा यौन शोषण मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जब्त किए गए आरोपियों के 5 मोबाइल फोन में से 3 का डेटा फॉरेंसिक लैब की मदद से सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया है।

इस कार्रवाई के बाद इस मामले से जुड़े कई अहम राज सामने आने की संभावना बढ़ गई है। परतवाड़ा में सामने आए कथित यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले ने राज्य की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। आरोप है कि कुछ आरोपियों ने पीड़ित युवतियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 मोबाइल फोन जब्त किए थे, जिनमें कई आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और चैट्स होने की आशंका थी।

हालांकि, सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने इन डाटा को डिलीट कर दिया था, जिससे स्थानीय स्तर पर उन्हें रिकवर करना मुश्किल हो गया था। इसके बाद सभी मोबाइल फोन को फॉरेंसिक साइंस लैब एफएसएल भेजा गया। लैब की रिपोर्ट के अनुसार 3 मोबाइल का डिलीट किया गया पूरा डेटा रिकवर कर लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

महावितरण की लापरवाही से किसान का आत्महत्या का प्रयास, लिखित आश्वासन के बाद कार्यालय के पेड़ से नीचे उतरा

कासारखेड़ा ग्राम पंचायत दस्तावेज़ हेराफेरी मामला, दोषियों के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग तेज

नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल

भंडारा में कागजों तक सीमित पथ विक्रेता समिति; 8 माह से बैठकें ठप, पुनर्वास के बिना उजाड़ा जा रहा रोजगार

अब पुलिस को उम्मीद है कि इस डेटा के आधार पर रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सकेगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या और भी युवतियां इस जाल का शिकार हुई हैं। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी।

15 वर्षीय पीड़िता का बयान दर्ज पुलिस ने इस मामले में एक 15 वर्षीय पीड़िता का बयान दर्ज किया है। कथित रूप से वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सामने आने के बाद दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िताओं से डरने के बजाय सामने आने की अपील की थी।

अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के मार्गदर्शन में गठित एसआईटी ने लगातार जांच करते हुए पीड़िता को नागपुर से खोज निकाला और उसे अमरावती लाकर उसका बयान दर्ज कराया।

Data from 3 mobile phones recovered in the paratwada case forensic report provides major breakthrough for police secrets to be revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 05:18 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.