Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जवान के घर पर चला बुलडोजर, दर्यापुर के सैनिक कॉलोनी में कार्रवाई से नागरिकों में आक्रोश

Amaravati Bulldozer Action: अमरावती के दर्यापुर की सैनिक कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एक सेवारत जवान का घर भी तोड़ा।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 28, 2026 | 09:08 PM

Bulldozer Action (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Daryapur Sainik Colony: दर्यापुर शहर की सैनिक कॉलोनी में जवानों के घर ही आशियानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दर्यापुर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सैनिक कॉलोनी में कुछ पक्के मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है। कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

फोटोअतिक्रमण कार्रवाई बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई। लोगों का कहना है कि जो सैनिक देश के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देते हैं, उनके साथ प्रशासन ऐसा रवैया कैसे अपना सकता है। कई पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने प्रशासनिक रुख पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

अचानक हुई इस कार्रवाई

अचानक हुई इस कार्रवाई से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार वे पिछले कई वर्षों से इस सैनिक कॉलोनी में रह रहे हैं। यहां पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में बिना किसी ठोस पूर्व सूचना के अचानक बुलडोजर चलाने से नागरिकों में डर और असमंजस का माहौल है। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं और बुजुर्गों ने मौके पर ही रोरोकर अपना विरोध दर्ज कराया और मांग की कि प्रशासन को कम से कम मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी

ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन

सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?

वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज

पुनर्वास की कोई वैकल्पिक व्यवस्था

दूसरी ओर, नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार है और यह शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का एक हिस्सा है। हालांकि, अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि सैनिकों के घरों पर इतनी बड़ी कार्रवाई करने से पहले क्या प्रशासन ने उन्हें सुनवाई का मौका दिया, उनकी बात सुनी या उनके पुनर्वास की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।

ये भी पढ़े: सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी

सैनिक कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक पारा चढ़ गया है। कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से इस मामले में संवेदनशील रुख अपनाने की मांग की है।

शादी की तैयारियों के बीच सैनिक के घर पर चला बुलडोजर

दर्यापुर की सैनिक कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई के बीच एक बेहद भावुक करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवारत जवान के घर को भी अतिक्रमण के नाम पर ढहा दिया गया। विशेष बात यह है कि इस सैनिक के घर में कुछ ही दिनों बाद शादी का समारोह होने वाला था। जहां घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां प्रशासन के बुलडोजर की आवाज ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।

सैनिक परिवारों पर अन्याय

प्रभावित सैनिक के पिता गजानन माहोरे ने कहा कि यह अतिक्रमण की कार्रवाई जानबूझकर सिर्फ सैनिकों के घरों को निशाना बनाकर की जा रही है। यह हमारे और हमारे सैनिकों के परिवारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। दुख की बात यह है कि इस संकट की घड़ी में हमारा पक्ष लेने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधी या नेता मदद के लिए आगे नहीं आया।

Daryapur sainik colony bulldozer action soldier houses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Case of encroachment
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.