दर्यापुर में बार-बार बिजली कटौती से जनता परेशान, आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
Electricity Supply Issue: अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील में लगातार हो रही बिजली कटौती से नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Power Cut (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Daryapur Power Cut: दर्यापुर तहसील के ग्रामीण और शहरी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारबार हो रही बिजली कटौती के कारण आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आजाद समाज पार्टी के दर्यापुर तालुका अध्यक्ष शैलेश आठवले और अन्य पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के उप अभियंता सबइंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारू करने की मांग की है।
फोटो बिजली निवेदन
ज्ञापन में कहा कि तहसील के कई गांवों और शहरों के विभिन्न हिस्सों में दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। कई जगहों पर घंटों बिजली न रहने के कारण नागरिकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर पीने के पानी की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
किसानों को कृषि पंप चलाने में दिक्कतें आ रही हैं और व्यापारियों के व्यापार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा नियमित रखरखाव और उचित नियोजन न होने के कारण नागरिकों को बारबार परेशानी उठानी पड़ रही है।
उप अभियंता को सौंपा ज्ञापन
बढ़ते तापमान के बीच बिजली का इस तरह बारबार कटना जनता के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है, और संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टी की ओर से उप अभियंता को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय तुरंत किए जाएं। साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस समय डॉ. हर्षद हिवराले, रोशन शिरसाट, बलवंत जामनिक, दिलीप माकोड़े, नवनीत, दिलीप सिंह ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
