बिजली संकट के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, महिला पार्षदों ने महावितरण अधिकारियों को भेंट किए ‘बेशरम’ के पौधे
Amravati News: दर्यापुर में बिजली कटौती से परेशान महिला पार्षदों ने महावितरण कार्यालय में बेशरम के पौधे भेंट कर विरोध जताया। अधिकारियों ने डीपी पर लोड बढ़ने को बिजली गुल होने का कारण बताया है।
पावर कट की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Mahavitaran Protest: दर्यापुर शहर में बिजली की किल्लत से त्रस्त महिला पार्षदों ने हाल ही में बिजली वितरण कंपनी महावितरण के कार्यालय जाकर अधिकारियों को बेशरम बेहया के पौधे भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन से प्रशासन के खिलाफ जनता का गुस्सा तो उजागर हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे वास्तव में बिजली की समस्या हल होगीफोटोबेशरम पौधाराज्य में बिजली की भारी कमी महसूस की जा रही है।
बढ़ता तापमान, औद्योगिक मांग और उत्पादन की सीमाओं के कारण बिजली आपूर्ति पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी सीमित संसाधनों में काम कर रहे हैं। केवल प्रतीकात्मक आंदोलन कर उन पर दोषारोपण करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
पार्षदों द्वारा किया गया प्रदर्शन जनता की भावनाओं का प्रतीक तो है, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी सिर्फ आंदोलन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्हें दर्यापुर शहर में बिजली वितरण व्यवस्था की तकनीकी खामियों, लाइन लॉस और नियोजन के अभाव जैसे मुद्दों पर शासन स्तर पर ठोस पैरवी करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मॉनसून सत्र: अब चेहरे से मिलेगी विधान भवन में एंट्री, बंद हुए कागजी पास; जानें क्या है नया सिस्टम
मुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
नागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल
पुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल
दूसरी ओर, बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवाद बढ़ाने की जरूरत है। लोडशेडिंग का स्पष्ट शेड्यूल बताना और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने से जनता का आक्रोश कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
आज जरूरत केवल गुस्सा जाहिर करने की नहीं, बल्कि समन्वय के साथ रास्ता निकालने की है। यदि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और बिजली कंपनी मिलकर दीर्घकालिक योजनाएं नहीं बनाते, तो बेशरम के पौधे देने जैसी घटनाएं सिर्फ चर्चा का विषय बनी रहेंगी और शहर में अंधेरा कायम रहेगा।
समस्या दूर करने का प्रयासबढ़ते तापमान के कारण डीपी ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ रहा है, जिससे ब्रेकडाउन की समस्या आ रही है। हमारी टीम इस समस्या को दूर करने के लिए दिनरात काम कर रही है। जल्द ही स्थिति में सुधार का प्रयास किया जाएगा। विक्रम काटोले, उपकार्यकारी अभियंता, महावितरण, दर्यापुर
