शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश
Daryapur Theft Case: अमरावती जिले के दर्यापुर में बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लेकर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान को शातिर बदमाशों ने निशाना बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Cash Bag Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: दर्यापुर थाना क्षेत्र में बैंक से निकले एक बुजुर्ग किसान का ध्यान भटकाया गया और उनके पास मौजूद 1 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता बजरंग पुंजांजी भदे 72, लोतवाड़ा, दर्यापुर और उनकी पत्नी ने साढ़े बारह ग्राम सोना गिरवी रखकर बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था। वे इस रकम को, बैंक पासबुक, चेक और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ एक बैग में रखकर अपने घर लौट रहे थे। जब वे दर्यापुर में रेलवे पटरी के पास स्थित गणपति मंदिर और आयशा टॉवर के पीछे से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया। उसने बुजुर्ग से कहा कि आपके शर्ट के पीछे कुछ गंदगी लगी हुई है।
शर्ट साफ करने के दौरान बैग लेकर फरार हुए आरोपी
शुरुआत में बुजुर्ग ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी शर्ट को पीछे हाथ लगाकर देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि किसी ने कपड़े पर बिस्कुट को पानी में घोलकर फेंक रखा था। शर्ट साफ करने के लिए बुजुर्ग गणपति मंदिर की सीढ़ियों के पास रुके। उन्होंने रुपयों और दस्तावेजों से भरा वह बैग अपनी पत्नी के पास नीचे रख दिया और कपड़े पोंछने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
मिठाई के नाम पर बिक रहा था जहर, तुकाराम मुंढे की टीम ने जब्त किया 1300 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा
खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग
वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से रचा जाल
यशवंत शुगर मिल की जमीन पुणे बाजार समिति ने 148 करोड़ में खरीदी, सुनेत्रा और पार्थ पवार के प्रयास से हुआ सौदा
ये भी पढ़े: जानिए कब खत्म होगी BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल, क्यों रातोंरात हुआ चक्काजाम?
बाइक में आए आरोपी
जैसे ही बुजुर्ग और उनकी पत्नी का ध्यान भटका, शर्ट पर गंदगी की बात बताने वाला वही अज्ञात बदमाश तेजी से आगे बढ़ा और नीचे रखा बैग उठा लिया। वहां पहले से ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर तैयार खड़े उसके एक अन्य अज्ञात साथी के साथ वह पलक झपकते ही मौके से फरार हो गया। बैग में एक लाख रुपये नकद और बैंक के जरूरी कागजात थे। बजरंग भदे की शिकायत पर दर्यापुर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
