दर्यापुर-दहीहंडा मार्ग के नालों की मरम्मत की मांग, किसानों ने PWD को सौंपा ज्ञापन
Drain Repair Demand: दर्यापुर-दहीहंडा मार्ग पर सामदा से भागडी नाला पुल तक सड़क किनारे बने नालों की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर किसानों ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा।
Drain Repair (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
PWD Amravati: दहीहंडा मार्ग पर सामदा गांव से भागडी नाला पुल तक सड़क के किनारे बने नालों की तुरंत मरम्मत करने और पानी की सही निकासी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसान विलास नवलकार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है।
बारिश में होगी परेशानीज्ञापन में कहा कि संबंधित सड़क के दोनों ओर कई किसानों के खेत हैं। सड़क से बहकर आने वाला बारिश का पानी सीधे खेतों में घुस जाता है, जिससे खेतों में बड़ेबड़े गड्ढे और नाले बन गए हैं। इसके कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बह जा रही है और पानी रोकने वाले मेड़ बांध टूटने से फसलों व जमीन का भारी नुकसान हुआ है।
खेतों में घुस रहा बारिश का पानी
चूंकि अब मानसून बारिश का मौसम बेहद नजदीक है और बुआई से पहले खेतों की तैयारी मशक्कत के काम शुरू हैं, ऐसे में नालों की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों तक जाने वाले रास्तों पर बड़ी रुकावटें पैदा हो रही हैं। इससे किसानों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में 2,539 किसानों को मिलेगा ₹11.74 करोड़ की ऋणमाफी का लाभ, पात्र सूची जारी
आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती: नागपुर मनपा में 6 महीने की इंटर्नशिप पर रखे जाएंगे 100 प्रशिक्षु अग्निशामक
Gadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
ये भी पढे़: Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
किसानों ने लोक निर्माण विभाग से की कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पहले से ही फसलों की बर्बादी और कम पैदावार के संकट से जूझ रहे किसानों की आर्थिक स्थिति इसके कारण और बदतर होती जा रही है। इस समय विलास नवलकार, संतोष नवलकार, अमोल नवलकार, गोपाल खेडकर, निरंजन चावरे, विट्ठल नवलकार, विजय नवलकार, अमित नवलकार, गजानन अडबोल और रवि पाचपोहे सहित कई किसान उपस्थित थे।
